483 में से 347 पद खाली : खेल परिषद की कोचिंग व्यवस्था राम भरोसे, कोचों की कमी से प्रशिक्षण प्रभावित

आखिरी बार 2012 में हुई भर्ती

483 में से 347 पद खाली : खेल परिषद की कोचिंग व्यवस्था राम भरोसे, कोचों की कमी से प्रशिक्षण प्रभावित

राजस्थान खेल परिषद गंभीर स्टाफ संकट से जूझ रही, 483 में से 347 पद खाली। कोचों की भारी कमी के कारण प्रशिक्षण व्यवस्था कॉन्ट्रेक्ट स्टाफ पर निर्भर। 41 जिलों में केवल दो खेल अधिकारी, गतिविधियां प्रभावित। 2012 के बाद भर्ती नहीं हुई।

जयपुर। प्रदेश में खेलों के विकास की जिम्मेदारी संभाल रही राजस्थान खेल परिषद इन दिनों गहरे स्टाफ संकट से जूझ रही है। परिषद में स्वीकृत 483 पदों में से 347 पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, जिससे खेल गतिविधियों और प्रशिक्षण व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति प्रशिक्षकों की है, जहां 268 स्वीकृत पदों में से 192 पद रिक्त हैं और महज 76 स्थायी कोच ही कार्यरत हैं। कोचों की भारी कमी के चलते परिषद की पूरी प्रशिक्षण व्यवस्था अनुबंध आधारित कोचों पर निर्भर हो गई है। वर्तमान में एजेंसी के माध्यम से करीब 700 कॉन्ट्रेक्ट कोच लगाए गए हैं, लेकिन इनकी निगरानी के लिए पर्याप्त स्थाई स्टाफ तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे हालात में खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण और नियमित प्रशिक्षण मिलना चुनौती बना हुआ है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के दावे सवालों के घेरे में हैं। इस बीच, जयपुर में होने वाले आईपीएल मैचों के दौरान परिषद का सीमित स्टाफ आयोजन में व्यस्त हो जाता है, जिससे करीब एक से डेढ़ माह तक अन्य खेल गतिविधियां लगभग ठप हो जाती हैं।

41 जिले, 2 खेल अधिकारी :

जिला स्तर पर भी स्थिति बेहद खराब है। प्रदेश के 41 जिलों में खेल गतिविधियों के संचालन के लिए सिर्फ दो जिला खेल अधिकारी ही तैनात हैं। इनमें एक अधिकारी डूंगरपुर में कार्यरत हैं, जबकि दूसरे लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। अधिकांश जिलों में यह पद खाली होने के कारण खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। कई जगहों पर तो खेल परिषद का कोई नियमित कर्मचारी तक नहीं है और जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के पीटीआई संभाल रहे हैं।

एकेडमियों में भी नहीं कोचिंग स्टाफ :

Read More आईपीएल-2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिल्टस को 9 विकेट से हराया, जॉश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने बरपाया कहर

प्रदेशभर में संचालित विभिन्न खेलों की 34 खेल एकेडमियों की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। यहां भी स्थाई कोचों का अभाव है और प्रशिक्षण पूरी तरह कॉन्ट्रेक्ट कोचों के भरोसे चल रहा है। विशेषज्ञ कोचिंग के दावों के बावजूद स्थाई स्टाफ की कमी इन अकादमियों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रही है।

Read More आईपीएल-2026 : राजस्थान रॉयल्स ने रोका पंजाब किंग्स का विजय रथ, फरेरा-दुबे की साझेदारी प्रभसिमरन और स्टॉयनिस के अर्द्धशतकों पर भारी पड़ी 

आखिरी बार 2012 में हुई भर्ती :

Read More पदक विजेता खिलाड़ियों का थांग-ता एसोसिएशन ने किया सम्मान, यश गमेथी और प्रीति कंवर ने जीते गोल्ड 

खेल परिषद में अंतिम बार प्रशिक्षकों की भर्ती वर्ष 2012 में हुई थी। इसके बाद कई बार भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन हर बार सरकार बदलने के साथ इसे रद्द कर दिया गया। अब 140 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रस्ताव भी भेजा गया है।

इन पदों के लिए भी मांगी अनुमति :

इस बीच परिषद ने सरकार से सीधी भर्ती के 136 पदों को भरने की भी अनुमति मांगी है। इनमें खेल अधिकारी, खेल प्रबंधक, सहायक खेल प्रबंधक, कोच ग्रेड-1 और ग्रेड-2, कनिष्ठ सहायक, गेम्स बॉय और चौकीदार जैसे पद शामिल हैं।

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण