जयपुर में कोडाई प्रीमियर लीग का धमाकेदार शंखनाद : उद्घाटन मुकाबले में कोडाई चैलेंजर की प्रचंड जीत, चर्चित निरवान बने प्लेयर ऑफ द मैच

ताश के पत्तों की तरह ढही कोडाई किंग्स की पारी, 86 रनों से रौंदा 

जयपुर में कोडाई प्रीमियर लीग का धमाकेदार शंखनाद : उद्घाटन मुकाबले में कोडाई चैलेंजर की प्रचंड जीत, चर्चित निरवान बने प्लेयर ऑफ द मैच
जयपुर के मुहाना ग्राउंड पर कोडाई प्रीमियर लीग का भव्य उद्घाटन। कोडाई चैलेंजर ने कोडाई किंग्स को DLS नियम के तहत 86 रनों से हराकर विजयी शुरुआत। चर्चित निरवान ने 27 गेंदों में 54 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

जयपुर। मुहाना ग्राउंड पर आज ऐतिहासिक दिन रहा, जहां ‘कोडाई प्रीमियर लीग’ का भव्य और रंगारंग उद्घाटन संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के इस महा-उद्घाटन मुकाबले में कोडाई चैलेंजर ने खेल के हर विभाग में अपना दबदबा दिखाते हुए कोडाई किंग्स को DLS नियम के तहत 86 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त देकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोडाई चैलेंजर की टीम ने निर्धारित सीमित ओवरों के इस विशेष मुकाबले में 28.2 ओवर खेलकर 9 विकेट पर 185 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जिसमें  चरचित निरवान ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। उन्होंने मात्र 27 गेंदों में 5 चौके और 5 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 54 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। सलामी बल्लेबाज देवांश टिंकर (8 रन) और शिवांजल अग्रवाल (18 रन) ने शुरुआत दी। कप्तान यश ब्रह्मभट्ट ने 28 रनों की संयमित पारी खेली, जबकि रचित बिना खाता खोले आउट हुए। सुनील मीना (0), आरव महर्षि (11 रन) और कार्तिकेय चौहान (1 रन) जल्दी पवेलियन लौट गए। लेकिन अंत में शुभम निरवान ने 39 रनों की मूल्यवान पारी खेली और गौतम 18 रन बनाकर नाबाद रहे। टीम को अतिरिक्त के रूप में 8 रन मिले।

कोडाई किंग्स की तरफ से गेंदबाजी में राहुल ने 5.2 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट और कप्तान गैरी गजावत ने 6 ओवर में 35 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। माली को 5 ओवर में 25 रन देकर 1 सफलता मिली। नमन सिंघानिया (39 रन), अथर्व खंडाल (14 रन) और सुधांश (34 रन) को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

185 रनों के संशोधित लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोडर किंग्स की टीम इस उद्घाटन मैच के दबाव को नहीं झेल सकी और मात्र 17.5 ओवरों में 99 रनों पर ही सिमट गई। सलामी बल्लेबाज यश राज (0) और जतिन सावरिया (1 रन) को शुभम निरवान ने शुरुआत में ही समेट दिया। निरवान ने 28 रन और निहाल राज ने 14 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की। थानवीर मात्र 7 रन ही बना सके।  ऑलराउंडर माली ने 13 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 30 रन की तेज पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरा छोर नहीं मिला। इसके बाद टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। कप्तान गैरी गजावत (0), राहुल (0) और अथर्व खंडाल (0) बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अंत में नमन सिंघानिया 7 रन पर नाबाद रहे और सुधांश 5 रन बनाकर आउट हुए।

कोडाई चैलेंजर के गेंदबाजों ने ऐतिहासिक उद्घाटन मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। स्पिनर कार्तिकेय चौहान ने अविश्वसनीय गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में मात्र 1 रन देकर 3 विकेट चटकाए। शुभम निरवान ने 16 रन देकर 2 विकेट और चरचित निरवान ने 44 रन देकर 2 विकेट लिए। गौतम (4 रन) और सुनील मीना (11 रन) को 1-1 सफलता मिली।  शिवांजल अग्रवाल (0 रन -1 विकेट) बेहद किफायती साबित हुए।

Read More फीफा विश्वकप-2026 : मैसी की यादगार हैट्रिक, सर्वकालिक गोल के रिकॉर्ड की बराबरी की        

 

Read More महिला टी-20 विश्व कप : स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के अर्धशतक, भारत ने नीदरलैंड्स को हराया

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश