एशेज सीरीज : वर्षा प्रभावित टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले दिन बनाए 3 पर 211 रन, हैरी ब्रुक और जो रूट के नाबाद अर्द्धशतक

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

एशेज सीरीज : वर्षा प्रभावित टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले दिन बनाए 3 पर 211 रन, हैरी ब्रुक और जो रूट के नाबाद अर्द्धशतक

सिडनी में वर्षा प्रभावित एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 211 रन बनाए। जो रूट (नाबाद 72) और हैरी ब्रूक (नाबाद 78) ने अर्धशतक जड़कर पारी संभाली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टार्क, नीसर और बोलैंड ने एक-एक विकेट लिया।

सिडनी। जो रूट (नाबाद 72) और हैरी ब्रूक (नाबाद 78) की जुझारू पारियों के दम पर इंग्लैंड वर्षा प्रभावित एशेज सीरीज के पांचवें और अखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन स्टंप्स के समय तीन विकेट पर 211 रन बना लिए है।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को पहला झटका सातवें ओवर में मिचेल स्टार्क ने बेन डकेट को आउट कर दिया। बेन डकेट ने 25 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए 27 रन बनाये। इसके बाद 12वें ओवर में माइकल नीसर ने जैक क्रॉली (16) का शिकार कर लिया। अगले ही ओवर में स्कॉट बोलैंड ने जेकब बेथेल (10) को आउटकर 57 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरी सफलता दिलाई।

इस संकट के समय जो रूट और हैरी ब्रूक ने पारी को संभाला और तेजी के रन बटोरते हुए दोनों बल्लेबाजों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरा किया। चायकाल के समय बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय इंग्लैंड ने 45 ओवर में तीन विकेट पर 211 रना लिये थे। स्टंप्स के समय जो रूट 103 गेंदों में आ चौके लगाते हुए (नाबाद 72) और हैरी ब्रूक 92 गेंदों छह चौके और एक छक्का उड़ाते हुए (नाबाद 78) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क, माइकल नीसर और स्कॉट बोलैंड ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
एसएमएस अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से दोनों तरफ हर्निया से पीड़ित राजस्थान पुलिस के हेड कांस्टेबल रामपाल का सफल ऑपरेशन।...
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज
पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग
जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा
पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने बनाया विशेष नियंत्रण कक्ष : खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, भारत ने किया विवादों का बातचीत और कूटनीति से समाधान करने का आह्वान
मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई