Asian Games 2023: हरमनप्रीत और लवलीना बनेंगे भारत के ध्वजवाहक

भारतीय दल 40 से अधिक खेलों में भाग लेगा

Asian Games 2023: हरमनप्रीत और लवलीना बनेंगे भारत के ध्वजवाहक

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और शीर्ष मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में एशियन गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे।

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और शीर्ष मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में एशियन गेम्स 2023 के उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे।

19वां एशियाई खेल आधिकारिक तौर पर हांगझोऊ ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा। विश्व हॉकी के सबसे घातक ड्रैग-फ्लिकर में से एक हरमनप्रीत टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे। छह गोल के साथ, हरमनप्रीत सिंह टोक्यो 2020 में भारत के शीर्ष स्कोरर थे। उन्होंने पिछले साल बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को रजत पदक भी दिलाया था।

हरमनप्रीत ने खुशी जताते हुये कहा कि मैं भावविभोर हूं। भारत का ध्वजवाहक होना गर्व की अनुभूति कराता है। मैं लवलीना को भी इस मौके के लिये बधाई देना चाहता हूं। मैं जिस जुनून और प्रतिबद्धता के साथ खेलता आया हूं, उसी के साथ टीम की अगुवाई करूंगा । इन खेलों में हमारे देश की एकता और विविधता की भी बानगी मिलेगी और मैं पूरे गर्व के साथ अपना ध्वज थामूंगा।

इस बीच, लवलीना बोरगोहेन मौजूदा विश्व चैंपियन, एशियाई चैंपियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता हैं। लवलीना बोरगोहेन के अलावा मैरी कॉम एकमात्र अन्य भारतीय मुक्केबाज हैं जिन्होंने ओलंपिक पदक और विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

Read More आईपीएल-2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, बंगाल-तमिलनाडु सहित 5 राज्यों में चुनावों के चलते कार्यक्रम बदला

ओलंपिक और विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भी एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल हैं, लेकिन 2018 जकार्ता उद्घाटन समारोह के दौरान एशियाई खेलों में पहले ही भारत के ध्वजवाहक रह चुके हैं।

Read More आईपीएल का शेड्यूल नहीं आया, लेकिन तैयारियां जोरों पर, बीसीसीआई की टीम ने लिया स्टेडियम का जायजा

हांगझोऊ में एशियन गेम्स में 655 सदस्यीय मजबूत भारतीय दल 40 से अधिक खेलों में भाग लेगा। यह महाद्वीपीय इवेंट में भारत का सबसे बड़ा दल है। हांगझोऊ में और उसके आसपास कुल 56 स्थानों पर खेलों को आयोजित किया जाएगा, जिसमें 481 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे। एशियन गेम्स 2023 का समापन समारोह 8 अक्टूबर को होगा।

Read More आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह