एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप : रमेश बुदिहाल ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला पदक

भारतीय सर्फिंग के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि 

एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप : रमेश बुदिहाल ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला पदक

महाबलीपुरम में एएसएफ एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया।

चेन्नई। महाबलीपुरम में एएसएफ एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया। रमेश बुदिहाल ने आज इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन के समापन के साथ ही कोरिया के कनोआ हीजे और जापान के अनरी मात्सुनो को पुरुष और महिला वर्ग का चैंपियन घोषित किया गया। महाबलीपुरम की विश्वस्तरीय लहरों पर अंतिम दिन की प्रतिस्पर्धा ने रोमांचक फाइनल, राष्ट्रीय गौरव और ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए मंच तैयार किया।

भारतीय सर्फिंग के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि :

पहली बार, किसी भारतीय सर्फर ने महाद्वीपीय स्तर पर पदक जीता है - रमेश बुदिहाल ने ओपन पुरुष वर्ग में कांस्य पदक जीता, जो भारतीय सर्फिंग के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। भारतीय सर्फिंग के लिए यह एक गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय दिन है जब किसी एशियाई चैंपियनशिप में पोडियम पर तिरंगा लहराया है, और एक भारतीय सर्फर ने कांस्य पदक जीता है, जो किसी ऐतिहासिक उपलब्धि से कम नहीं है। सर्फिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अरुण वासु ने कहा, रमेश की उपलब्धि साबित करती है कि भारत एशियाई सर्फिंग के नक्शे पर आ गया है, और यह अनगिनत युवा सर्फर्स को बड़े सपने देखने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा। इस दिन ओपन पुरुष, ओपन महिला, अंडर-18 लड़के और अंडर-18 लड़कियों के फाइनल मुकाबले हुए।

 

Read More टी-20 लक्ष्य कप क्रिकेट : सीकर रॉयल्स ने नीरजा मोदी एकेडमी को 50 रनों से हराया, हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच 

Read More हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग : राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का लगा आरोप, जानें पूरा मामला 

Read More एएफसी महिला एशियाई कप 2026: राष्ट्रगान गाने से मना करने वाली पांचों ईरानी महिला फटबॉलरों को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी किया समर्थन

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र