अयान ने पुरुष और सान्या वत्स ने जीता महिला वर्ग का खिताब : बम की धमकी के बाद स्क्वैश कोर्ट की गहन जांच, फिर हुए फाइनल मैच

पुलिस जांच के बाद पूरे हुए फाइनल मैच

अयान ने पुरुष और सान्या वत्स ने जीता महिला वर्ग का खिताब : बम की धमकी के बाद स्क्वैश कोर्ट की गहन जांच, फिर हुए फाइनल मैच

महाराष्ट्र के अयान वजीरअली और दिल्ली की सान्या वत्स ने गुरुवार को जयपुर में संपन्न प्रगति ग्लास नार्दन स्लैम ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग का खिताब जीत लिया

जयपुर। महाराष्ट्र के अयान वजीरअली और दिल्ली की सान्या वत्स ने गुरुवार को जयपुर में संपन्न प्रगति ग्लास नार्दन स्लैम ओपन स्क्वैश चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग का खिताब जीत लिया। राजस्थान की दिव्यांशी जैन, गौरवी अजमेरा और सुभाष चौधरी ने भी अपने- अपने वर्ग में खिताबी जीत दर्ज की। 

राजस्थान स्क्वैश एकेडमी कोर्ट्स पर खेले पुरुष वर्ग के फाइनल में अयान ने तमिलनाडु के गुहान सेंथिलकुमार को सीधे सेटों में 3-0 से शिकस्त दी। वहीं महिला वर्ग की खिताबी टक्कर में सान्या ने महाराष्ट्र की निरुपमा दुबे को 3-1 से पराजित किया। समापन समारोह में प्रगति ग्लास के डायरेक्टर आशीष गुप्ता और रामबाग गोल्फ क्लब के सचिव समृद्ध शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। आयोजन समिति की अध्यक्ष सुरभि मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया और सभी का आभार व्यक्त किया। 

पुलिस जांच के बाद पूरे हुए फाइनल मैच
स्टेडियम में बम की धमकी के बाद पुलिस कर्मियों ने पूरे स्टेडियम की गहन जांच की। उन्होंने स्क्वैश कोर्ट्स से सभी खिलाड़ियों और उनके पेरेंट्स को बाहर कर पूरे परिसर की गहन जांच की और उसके बाद ही फाइनल मैच खेले जा सके। इस दौरान खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज के पवन ने भी स्क्वैश कोर्ट्स का दौरा किया और वहां एक साथ ज्यादा लोगों की मौजूदगी नहीं रहने की सख्त हिदायत दी। फाइनल मैचों के दौरान सिर्फ खिलाड़ियों को ही अन्दर रहने की इजाजत दी गई। 

राजस्थान के चैंपियन
राजस्थान की दिव्यांशी जैन ने अंडर-13 गर्ल्स के फाइनल में हरियाणा की छवि पांचाला को 3-0 से हरा खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर- 9 गर्ल्स के फाइनल में गौरवी अजमेरा ने हरियाणा की अवनी नंदल को 3-0 से शिकस्त दी। बॉयज अंडर-17 के फाइनल में राजस्थान के सुभाष चौधरी ने महाराष्ट्र के पूरव रांबिया 3-0 से पराजित कर खिताब जीता। 

Read More भूमाफियाओं को गौशाला जमीन आवंटन का मामला सदन में गूंज, विधायक हाकम अली ने कहा- गाय के नाम पर वोट मांगते हो

Tags: womens  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से चार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। IndiGo ने संचालन कारणों व...
रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी
एग्जाम स्ट्रेस से सफलता तक परीक्षा फोबिया
ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले
दो दशक बाद मावठा झील में लौटेगी रौनक, आज से शुरू होगा मावठे में बोटिंग का ट्रायल 
टी-20 वर्ल्डकप : भारत की लगातार चौथी जीत, दुबे की फिफ्टी के बाद वरुण ने झटके 3 विकेट
महिला वनडे ट्रॉफी : राजस्थान टीम नॉकआउट दौर में पहुंची, हरियाणा को 47 रनों से हराया