कैथरीन डेब्रनर ने बनाई गोल्डन हैट्रिक, पैरा वर्ल्ड एथलेटिक्स में बनीं तीन स्वर्ण जीतने वाली पहली एथलीट 

स्विरिडोव ने जीता शॉटपुट का गोल्ड 

कैथरीन डेब्रनर ने बनाई गोल्डन हैट्रिक, पैरा वर्ल्ड एथलेटिक्स में बनीं तीन स्वर्ण जीतने वाली पहली एथलीट 

कैथरीन डेब्रनर ने बुधवार सुबह 3:16.81 मिनट के चैंपियनशिप रिकॉर्ड समय के साथ 1500 मीटर टी54 का खिताब भी अपने नाम किया।

नई दिल्ली। इंडियनऑयल नई दिल्ली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 5000 मीटर टी54 और 800 मीटर टी53 स्पर्धाओं में पहले ही स्वर्ण पदक जीत चुकीं कैथरीन डेब्रनर ने बुधवार सुबह 3:16.81 मिनट के चैंपियनशिप रिकॉर्ड समय के साथ 1500 मीटर टी54 का खिताब भी अपने नाम किया। इसी के साथ वह इस चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली एथलीट बनीं। गत चैंपियन झोउ झाओकियान (चीन) 800 मीटर के बाद दूसरी बार दूसरे स्थान पर खिसक गईं। चीनी खिलाड़ी अगले कुछ दिनों में 100 मीटर और 400 मीटर स्प्रिंट में डेब्रनर को मात देने की उम्मीद कर रही होंगी, लेकिन डेब्रनर के पास पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में चार स्वर्ण पदक जीतने का अनुभव है और वह इस बार भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगी।

स्विरिडोव ने जीता शॉटपुट का गोल्ड :

पुरुषों की शॉट पुट एफ36 स्पर्धा में व्लादिमीर स्विरिडोव (न्यूट्रल पैरा एथलीट) ने अपने अंतिम प्रयास में 17.01 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक जीता। गत चैंपियन यासीन गुएनिची पहले दो राउंड के बाद 16.57 मीटर और 16.74 मीटर के थ्रो के साथ आठ एथलीटों के समूह में सबसे आगे थे, लेकिन पांचवें राउंड में स्विरिडोव के आगे निकलने के बाद ट््यूनीशियाई एथलीट ने अपने छठे प्रयास में 16.93 मीटर का थ्रो फेंककर काउंटबैक में बढ़त बना ली। लेकिन 35 वर्षीय स्विरिडोव ने 17.01 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पक्का कर लिया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गंगा दशमी पर बीसलपुर बांध से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ गंगा दशमी पर बीसलपुर बांध से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंगा दशमी के पावन अवसर पर सोमवार को बीसलपुर बांध पहुंचकर ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन...
दुर्भाग्यपूर्ण! नीट पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा पिछली गलतियों से नहीं लिया सबक, केंद्र और एनटीए से मांगा जवाब
जल संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन : खाचरियावास ने जल भवन पर निकाली रैली, किया मटका फोड़ विरोध
सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख, जानें क्या है भाव
इमोशनल ड्रामा फिल्म में सैयामी खेर निभाएंगी फोटोग्राफर का किरदार : फर्स्ट लुक जारी, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
पीएम मोदी की अपील का असर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ट्रेन से बीकानेर दौरे पर रवाना, आमजन को ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत का दिया संदेश
भारत दौरे पर मार्को रुबियो: पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, बोले-ईरान के साथ समझौता अब भी संभव, 'काफी मज़बूत' प्रस्ताव मेज़ पर