चैंपियन्स ट्रॉफी : ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका मैच पर निर्भर अफगानिस्तान 

चैंपियन्स ट्रॉफी : ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा

चैंपियन्स ट्रॉफी में आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा।

लाहौर। चैंपियन्स ट्रॉफी में आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। इससे आस्ट्रेलिया टीम 16 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वहीं अफगानिस्तान की उम्मीदें अब शनिवार को कराची में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले पर टिक गई हैं।  लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आज अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और आस्ट्रेलिया के समक्ष जीत के लिए 274 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 109 रन बनाए थे। तभी बारिश आ गई और खेल रोकना पड़ा। ट्रैविस हेड 40 बॉल पर 59 और कप्तान स्टीव स्मिथ 22 बॉल पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

बेनतीजा मैच के बाद 2 समीकरण

  • ऑस्ट्रेलिया सेमी फाइनल में पहुंचा : बारिश के कारण मैच बेनतीजा होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास कुल 4 अंक हो गए हैं। ऐसे में टीम सेमी फाइनल में पहुंच गई है।
  • इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका मैच पर निर्भर अफगानिस्तान : अफगानिस्तान के पास 3 अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका के पास भी 3 अंक हैं। हालांकि नेट रन रेट में अफ्रीका आगे है। यदि दक्षिण अफ्रीका अगला मैच जीत जाती है, तो अफगानिस्तान बाहर हो जाएगी। वहीं अफ्रीका के बड़े अंतर से हारने पर अफगानिस्तान टॉप-4 में पहुंच जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर