क्लब विश्व कप फुटबॉल : बैरियोस के दो गोल से एटलेटिको मैड्रिड ने सिएटल को दी शिकस्त, बोटाफोगो ने चैंपियन पीएसजी को हरा किया उलटफेर

एटलेटिको मैड्रिड की जीत

क्लब विश्व कप फुटबॉल : बैरियोस के दो गोल से एटलेटिको मैड्रिड ने सिएटल को दी शिकस्त, बोटाफोगो ने चैंपियन पीएसजी को हरा किया उलटफेर

बोटाफोगो ने क्लब विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अपने दूसरे मैच में चैम्पियंस लीग विजेता पेरिस सेंट जर्मेन को 1-0 से हराकर उलटफेर किया। 

मियामी। बोटाफोगो ने क्लब विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अपने दूसरे मैच में चैम्पियंस लीग विजेता पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को 1-0 से हराकर उलटफेर किया। 

पीएसजी की टीम पहली बार चैंपियंस लीग का चैंपियन बनने के बाद उत्साह से भरी थी और उसने क्लब विश्व कप के अपने पहले मैच में यूरोपीय प्रतिद्वंदी एटलेटिको मैड्रिड को 4-0 से पराजित करके अपने अभियान का शानदार आगाज किया था। हालांकि, गुरुवार की रात को खेले गए मैच में दक्षिण अमेरिकी चैंपियन बोटाफोगो के सामने उसकी एक नहीं चली। बोटाफोगो की तरफ से इगोर जीसस ने 36वें मिनट में गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। पीएसजी ने इस तरह से तीन मई के बाद पहली बार किसी मैच में हार का स्वाद चखा। यही नहीं पीएसजी ने 17 मई के बाद पहली बार किसी मैच में गोल खाया। बोटाफोगो की टूनार्मेंट में यह लगातार दूसरी जीत है जिससे वह ग्रुप में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया।

एटलेटिको मैड्रिड की जीत :

पाब्लो बैरियोस के दो गोल की मदद से एटलेटिको मैड्रिड ने सिएटल साउंडर्स को 3-1 से हरा दिया। बैरियोस ने गिउलिआनो सिमेओन की मदद से 11वें मिनट में एटलेटिको मैड्रिड का खाता खोला। यूरोप की टीम ने दूसरे हाफ के शुरूआती मिनटों में बढ़त को 2-0 कर दिया, जब सब्सटीट्यूट खिलाड़ी एक्सल विटसेल ने 47वें मिनट में रॉबिन ले नॉर्मंड की मदद से गोल किया। अल्बर्ट रुस्नक ने 50वें मिनट में सिएटल की तरफ से एकमात्र गोल किया, लेकिन बैरियोस ने 55वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके एटलेटिको मैड्रिड को दो गोल की बढ़त दिला दी। उसने मैच के आखिर तक अपनी इस बढ़त को बरकरार रखकर टूनार्मेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। एटलेटिको मैड्रिड टूनार्मेंट के अपने पहले मैच में यूरोपीय प्रतिद्वंद्वी पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से हार गया था।

Read More खेलो इंडिया विंटर गेम्स की आइस हॉकी स्पर्धा 20 जनवरी से लद्दाख में, देहरादून में होगी राजस्थान टीमों की चयन स्पर्धा

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज और ट्रंप ने की फोन पर बात, द्विपक्षीय 'अनसुलझे मुद्दों' पर हुई चर्चा राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज और ट्रंप ने की फोन पर बात, द्विपक्षीय 'अनसुलझे मुद्दों' पर हुई चर्चा
कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज और डोनाल्ड ट्रंप के बीच ऐतिहासिक वार्ता हुई। ट्रंप ने $4.2 बिलियन मूल्य के 50 मिलियन...
शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
ये हटा रहे, वो लगा रहे, शहर को बदरंग करने वालों पर नहीं हो रही सख्ती
Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ा, कड़ाके की ठंड से मिली राहत 
100 ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण को मंजूरी, 5 समितियों के लिए स्वीकृति आदेश जारी
बीएमसी चुनाव के लिए बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाई सक्रियता : अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और सुनील शेट्टी सहित अन्य सेलेब्स ने डाला वोट 
एक्स यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अश्लील कंटेंट की चिंताओं के बीच कंपनी ने नियमों को किया और भी सख्त, जानें पूरा मामला