हर्षित के शतक से दिशा ने यू-11 मानसून कप के फाइनल में किया प्रवेश, जू. विराट शर्मा की 55 रनों की शानदार पारी

25 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए

हर्षित के शतक से दिशा ने यू-11 मानसून कप के फाइनल में किया प्रवेश, जू. विराट शर्मा की 55 रनों की शानदार पारी

हर्षित सैनी के शतक (110) की मदद से दिशा ने प्रियांशु क्रिकेट अकादमी को 112 रनों से हराया। दिशा ने 25 ओवर में चार विकेट पर 198 रन बनाए। जवाब में प्रियांशु अकादमी 16 ओवर में 86 रन पर ढेर हुई। राघव यादव, वचन सिंह, ध्रुव और शिवांश ने 2-2 विकेट लिए।

जयपुर। हर्षित सैनी (110 रन) के शानदार शतक की बदौलत दिशा ने प्रियांशु क्रिकेट अकादमी को 112 रनों से शिकस्त दी। लक्ष्य क्रिकेट स्टेडियम पर दिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए।

हर्षित सैनी ने (110 रन),जू. विराट शर्मा (55) और अनुभव ने 16 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। दिशा की टीम ने इस मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन किया। प्रियांशु अकादमी के श्रीथिक शर्मा ने 2 और लक्ष्य-चिराग ने 1-1 विकट झटका।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिशा प्रियांशु अकादमी 16 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 86 रन ही बना सकी, जिसमें अमन यादव-10 और चिराग-11 तनिष्क-11 रन बनाने के बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई का आकाड़ा नहीं छू सका और यही कारण रहा जो हार की वजह बना। दिशा की ओर से गेंदबाजी में राघव यादव-वचन सिंह-ध्रुव और शिवांश ने 2-2 विकट झटके।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह