इंग्लैंड के स्पिनर जोश बेकर का निधन

इंग्लैंड के स्पिनर जोश बेकर का निधन

इंग्लैंड के वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलने वाले स्पिनर जोश बेकर का निधन हो गया है। वह 20 वर्ष के थे।

लंदन । इंग्लैंड के वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलने वाले स्पिनर जोश बेकर का निधन हो गया है। वह 20 वर्ष के थे। वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बेकर के निधन की पुष्टि की है। हालांकि अब तक उनकी मौत का कारण पता नहीं चल सका है। वॉर्सेस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले जाइल्स ने बेकर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा जोश बेकर के निधन की खबर ने हम सभी को दुखी कर दिया है। जोश एक टीम के साथी से कहीं अधिक थे वह हमारे क्रिकेट परिवार के अभिन्न अंग थे। हम सभी उसे बहुत याद करेंगे। हमारा सारा प्यार और प्रार्थनाएं जोश के परिवार और दोस्तों के लिए हैं।

   जाइल्स ने कहा इस अत्यंत कठिन समय के में क्लब जोश के परिवार दोस्तों और सहकर्मियों का समर्थन करने के लिए समर्पित है। हम अपने दु:ख में एकजुट हैं और उनकी स्मृति को उल्लेखनीय व्यक्ति के अनुरूप सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भी जोश बेकर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा है ईसीबी जोश बेकर के असामयिक निधन की खबर जानकार बहुत ज्यादा दुखी है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि जोश बेकर ने 2021 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने इस प्रारुप में कुल 22 मैच खेलते हुए 43 विकेट लिये। उन्होंने 17 लिस्ट ए मैचों में 24 और आठ टी-20 मुकाबले में तीन विकेट लिये। 

 

Read More दूसरा T20 : न्यू चंड़ीगढ़ में बढ़त दोगुनी करने उतरेगी टीम इंडिया, गिल-सूर्या की फॉर्म पर निगाहें

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्यूशन में अकेला पाकर नाबालिग के साथ रेप : पोक्सो में मामला दर्ज, परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार करता रहा गलत काम ट्यूशन में अकेला पाकर नाबालिग के साथ रेप : पोक्सो में मामला दर्ज, परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार करता रहा गलत काम
पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार उसके साथ गलत काम करता रहा। भाई के...
भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति 
मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक 
इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक