पहली बार रिकॉर्ड 70 दिन चलेगा जयपुर पोलो सीजन : 11 टूर्नामेंट और 7 एग्जीबिशन मैच, 14 गोल के भवानी सिंह और सिरमौर कप होंगे आकर्षण

युवाओं के लिए स्कॉलरशिप प्रोग्राम 

पहली बार रिकॉर्ड 70 दिन चलेगा जयपुर पोलो सीजन : 11 टूर्नामेंट और 7 एग्जीबिशन मैच, 14 गोल के भवानी सिंह और सिरमौर कप होंगे आकर्षण

जयपुर में पहली बार पोलो सीजन 70 दिनों तक चलेगा, जिसमें 11 टूर्नामेंट और 7 एग्जीबिशन मैच होंगे। 14 गोल के सिरमौर कप और सवाई भवानी सिंह कप फरवरी में आयोजित होंगे। युवा खिलाड़ियों के लिए स्कॉलरशिप प्रोग्राम शुरू किया गया है। पोलो ग्राउंड में फ्लडलाइट और इक्वाइन हॉस्पिटल बनाने की योजना भी है।

जयपुर। जयपुर के खेल इतिहास में पहली बार पोलो सीजन रिकॉर्ड 70 दिनों तक आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार से शुरू हुआ यह लम्बा सीजन 29 मार्च तक चलेगा और इस दौरान कुल 11 पोलो टूर्नामेंट और 7 एग्जीबिशन मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार 14 गोल के दो बड़े टूर्नामेंट सवाई भवानी सिंह कप और सिरमौर कप के लिए खेले जाएंगे।  मशहूर पोलो खिलाड़ी पद्मनाभ सिंह ने मंगलवार को यहां प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि इस बार के सत्र में मुकाबलों का आयोजन नौ ग्राउण्ड पर किया जाएगा। इसमें कैवेलरी तथा पैट्रन्स पोलो क्लब के तीन-तीन और रामबाग पोलो क्लब के दो ग्राउण्ड के साथ एक ग्राउण्ड चांदना का है। प्रेस कान्फ्रेंस में एफआईपी के भारत में एम्बेसडर नरेन्द्र सिंह, राजस्थान पोलो क्लब के सचिव दिग्विजय सिंह और संयुक्त सचिव विक्रमादित्य बरकाना भी मौजूद थे।

सिरमौर कप 9 और भवानी सिंह कप 16 फरवरी से :

पद्मनाभ सिंह ने बताया कि 14 गोल का ब्रिगेडियर महाराजा सवाई भवानी सिंह जयपुर कप के लिए जयपुर ओपन टूर्नामेंट 16 से 21 फरवरी तक खेला जाएगा। एक अन्य 14 गोल के टूर्नामेंट रैफल्स सिरमौर कप 9 से 15 फरवरी तक खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रिंसेस दीया कुमारी फाउण्डेशन की ओर से 22 फरवरी को लेडीज पोलो मैच का आयोजन भी किया जाएगा।

यह प्रमुख खिलाड़ी खेलेंगे :

Read More टी-20 विश्व कप 2026 : भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले होगा समापन समारोह, फाइनल से पहले अहमदाबाद में रिकी मार्टिन बिखेरेंगे जलवा

मैनुअल एफ लोरेंटे (+6), सैंटियागो मारम्बियो (+6), एलेजो अरामबुरु (+6), डैनियल ओटामेंडी (+4), लांस वॉटसन (+4), सिमरन शेरगिल (+4), पद्मनाभ सिंह (+4), शमशीर अली (+4), सिद्धांत शर्मा (+3), ध्रुव पाल गोदारा (+2), भवानी कालवी (+2), कुलदीप सिंह राठौड़ (+2), राव हिम्मत सिंह बेदला (+1), सलीम आजमी (+1)।

Read More नन्हें खा मेमोरियल क्रिकेट लीग : भदौरिया की जीत में राहुल गर्ग और भवित कुमावत के नाबाद शतक, राजस्थान यूथ को 10 विकेट से हराया

युवाओं के लिए स्कॉलरशिप प्रोग्राम :

Read More टी-20 लक्ष्य कप क्रिकेट : सीकर रॉयल्स ने नीरजा मोदी एकेडमी को 50 रनों से हराया, हिमांशु बने मैन ऑफ द मैच 

पद्मनाभ सिंह ने कहा कि कहा कि युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए जयपुर जूनियर कप (अंडर-21) टूर्नामेंट के आयोजन के साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इंटरनेशनल ट्रेनिंग का मौका देने के लिए सालाना स्कॉलरशिप प्रोग्राम शुरू किया है। इस पहल के तहत क्लब ने इस साल युवा खिलाड़ी आर्यमन सिंह को विश्व के अग्रणी पोलो डेस्टिनेशन में से एक अर्जेंटीना में ट्रैवल और ट्रेनिंग करने में मदद की है।

फ्लड लाइट लगाने व घोड़ों के हॉस्पिटल की योजना :

नरेन्द्र सिंह ने कहा कि पोलो क्लब लंबे समय के इंफ्रास्ट्रक्चर और डवलपमेंट की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पोलो ग्राउंड में फ्लडलाइट लगाने की योजना पर काम चल रहा है, जिससे रात में पोलो खेला जा सकेगा और जयपुर में वर्षभर यह खेल संभव होगा। इसके अतिरिक्त क्लब पोलो ग्राउंड परिसर में एक इक्वाइन हॉस्पिटल बनाने की भी योजना है, जिसमें एक सर्जिकल थिएटर और एक बेसिक डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी होगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 50% रेल नेटवर्क अब सेमी-हाई स्पीड (130 किमी/घंटा) के लिए तैयार है। जापान...
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना
जयपुर आरटीओ प्रथम का रिकॉर्ड : सीएफ वसूली 50 करोड़ पार, ओवरलोड वाहनों पर भी सबसे बड़ी कार्रवाई
भांकरोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एरिया डोमिनेशन अभियान में 35 किलो 876 ग्राम गांजा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर जवाबी हमला: कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, कंधार में फ्यूल डिपो को भी बनाया निशाना