सिंधू ने जीता स्विस ओपन खिताब

प्रणय उपविजेता रहा

सिंधू ने जीता स्विस ओपन खिताब
सिंधू ने पहला गेम 21-16 से जीत लिया।

बासेल। पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू  ने रविवार को यहां थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफाम को हराकर स्विस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल का खिताब जीता। वहीं भारत के एचएस प्रणय ने  मौजूदा एशियाई खेलों के चैंपियन इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से हार के साथ उपविजेता के तौर पर अपना स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट अभियान समाप्त किया। प्रणय जोनाथन से 12-21-, 18-21 से हार बैठा। गत उप विजेता सिंधू ने फाइनल में बुसानन को सीधे गेमों में 21-16, 21-8 से हराकर सुपर 300 का खिताब अपने नाम किया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता ने रविवार को यह मैच जीत कर बुसानन के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को सुधार 16-1 किया।


चुनौतीपूर्ण शुरूआती गेम के साथ पहले हाफ में जोरदार शुरुआत हुई, जिसमें सिंधू ने खेल के मध्य ब्रेक के समय तक 11-9 की बढ़त के साथ दो अंकों की बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद बुसानन ने एक मामूली बढ़त ली, लेकिन सिंधू ने जल्दी ही वापसी करते हुए स्कोर 13-13 से बराबर कर दिया, हालांकि कड़ा मुकाबला जारी रहा, लेकिन अंतत: सिंधू तीन अंकों की बढ़त बनाने में सफल रहीं। बुसानन ने हालांकि फुर्ती से एक अंक प्राप्त कर लिया।  पर सिंधु नहीं रुकीं और चालाकी  और त्वरित शॉटों के साथ पहला गेम 21-16 से जीत लिया।

 दूसरे गेम में सिंधु एक अलग लय में दिखीं, क्योंकि उन्होंने 8-1 की बढ़त हासिल की और देखते ही देखते नौ अंकों के बड़े फायदे के साथ 11-2 से बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद सिंधु ने 14-4 की बढ़त के साथ खेल को नियंत्रित करना जारी रखा। परिणामस्वरूप उन्होंने काफी गलतियां कीं, जिससे सिंधू ने दूसरा गेम 21-8 से आसानी से जीत लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
मध्यप्रदेश के धार जिले के निसरपुर स्थित माता शबरी आदिवासी कन्या छात्रावास से अव्यवस्थाओं और घटिया भोजन से परेशान 40...
टर्बुलेंस हादसे के बाद Air India की सख्ती: पायलटों की ड्रग स्क्रीनिंग तेज, दो रिपोर्ट नॉन-नेगेटिव आने से बढ़ी चिंता
राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव