जलदाय विभाग में बिना बजट योजनाएं बनाने का खेल, कैसे पूरे होंगे प्रोजेक्ट्स

योजनाओं के लिए पैसे का कोई प्रावधान नहीं है

विभाग ने इसके निस्तारण के बिना ही 16000 करोड़ से ज्यादा के नए टैंडर निकाल दिए।

जयपुर। जलदाय विभाग में इन दोनों बिना बजट के योजनाएं बनाने का खेल चल रहा है। इसके लिए निविदाएं भी जारी की जा रही है, जबकि योजनाओं के लिए पैसे का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि यह प्रोजेक्ट कैसे पूरे होंगे? विभाग में 2700 करोड की पेयजल परियोजनाओं का बजट पहले से ही अटका हुआ है, लेकिन विभाग ने इसके निस्तारण के बिना ही 16000 करोड़ से ज्यादा के नए टैंडर निकाल दिए। बजट संकट के बीच अब कैसे पेयजल परियोजनाएं पूरी होगी।

जल जीवन मिशन के स्पेशल प्रोजेक्ट में करीब 1850 करोड़ और ओटीएमपी में करीब 850 करोड़ का बजट अटका हुआ है। इस कारण ऑन गोइंग प्रोजेक्ट्स की रफ्तार कम हो गई है। जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलते से इनकार कर रहे हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका