बॉस ने दिया गजब बोनस : नोट के बंडल रखकर कहा- ले लो, जितना ले सको

बोनस साल के अंत में बांटकर चर्चा का केंद्र बना

बॉस ने दिया गजब बोनस : नोट के बंडल रखकर कहा- ले लो, जितना ले सको

चीन की हेनान कुआंगशान क्रेन कंपनी अपने अनोखे बोनस स्टाइल से सुर्खियों में। 270 मिलियन युआन मुनाफे में से 180 मिलियन युआन कर्मचारियों में बांटे। 800 टेबलों पर कैश के बंडल सजाए और कर्मचारियों से कहा जितना गिन सको, उतना ले जाओ!” तय समय में गिने गए नोट ही उनका बोनस बने।

बीजिंग। इन दिनों चीन की एक कंपनी और उसके बॉस की काफी चर्चा हो रही है. क्योंकि, ये बॉस अपने बोनस देने के तरीके के लिए जाना जाता है और उसके  हर एम्प्लॉई को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि, वह अपने कर्मचारियों को कोई तय रकम बोनस के रूप में नहीं देता, कैश बिछाकर कहता है - जितना ले सको, उठा लो। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक,  एक चीनी कंपनी और उसका बॉस 270 मिलियन युआन के मुनाफे में से 180 मिलियन युआन (26 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का बोनस साल के अंत में बांटकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

800 खाने की मेजें लगाई गई

13 फरवरी को, हेनान कुआंगशान क्रेन कंपनी लिमिटेड ने अपना वार्षिक समारोह आयोजित किया। इस दौरान मौके पर ही 60 मिलियन युआन (8.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक के कैश बोनस बांटे गए। इस दौरान लगभग 7,000 लोगों के लिए 800 खाने की मेजें लगाई गई थीं। इसके बाद बंडल के बंडल नोट टेबल पर रख दिए गए। फिर कर्मचारियों को बोनस लेने के लिए बुलाया गया। कर्मचारियों को एक तय समय तक नोट के बंडल उठाकर रकम की गिनती करनी थी। तय समय में वो जितनी राशि की गिनती करते, वो सब घर ले जा सकते थे। इसके बाद कर्मचारियों ने नोट के बंडल उठा-उठाकर उसकी गिनती करके अपने पास रखने लगे। टाइम खत्म होने के बाद जिसके पास जितने नोटों के बंडल थे वो उनका बोनस था। इस पूरी एक्टिविटी कानलाइन प्रसारन किया गया। चूंकि, बोनस वितरण का कार्यक्रम अलग-अलग चरणों में हुआ. इसलिए कर्मचारियों के बीच कैश भी अलग-अलग तरीके से बांटा गया। लेकिन, शर्त एक ही थी, एक तय समय में ही कैश गिनकर अपने पास रखना था।

हमेशा ऐसे ही कैश बोनस बांटती है कंपनी

Read More पीएम मोदी ने विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की: बोले-भविष्य को आकार देने में हर वोट रखता है मायने, रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी लोकतांत्रिक भावना को और बनाएगी ज्यादा सशक्त

2024 में, कंपनी ने 260 मिलियन युआन (38 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जिसमें से 170 मिलियन युआन कर्मचारियों को वितरित किए गए थे। पिछले साल मार्च में, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, कंपनी ने 2,000 महिला कर्मचारियों को लगभग 1.6 मिलियन युआन (230,000 अमेरिकी डॉलर) का बोनस वितरित किया। वह हमेशा इसी तरह कैश बोनस बांटते हैं।

Read More अखिलेश यादव का केंद्र पर निशाना : सरकार के लिए एआई का मतलब 'इनकम', जनता भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए तैयार  

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर