राज्य सरकार सहकारिता के क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ कर रही कार्य : गौतम कुमार दक

विकास और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी

राज्य सरकार सहकारिता के क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ कर रही कार्य : गौतम कुमार दक

सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन एवं मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा के प्रभावी नेतृत्व में राज्य सरकार सहकारिता के क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है

जोधपुर। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रभावी नेतृत्व में राज्य सरकार सहकारिता के क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों को सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अपने पहले ही बजट में किसान सम्मान निधि देने का वादा किया था। एवं राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत "मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि" योजनान्तर्गत 65 लाख से अधिक कृषकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से कुल 653.40 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए है।

सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री दक एवं राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत की अध्यक्षता में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2025 के तहत सोमवार को सहकार भारती जोधपुर महानगर की ओर से बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियाँ और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दक ने कहा कि देश का समग्र आर्थिक विकास सहकारिता के माध्यम से ही सम्भव है। इस दिशा में प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (पैक्स) को बहुउद्देशीय पैक्स के रूप में कार्य करने हेतु प्रेरित करने का केंद्र सरकार का यह निर्णय एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। 

सहकारिता मंत्री दक ने कहा कि सहकारिता आंदोलन जन-जागरण और सामाजिक परिवर्तन का पवित्र और उत्तम साधन बना रहे, यही इसकी मूल भावना है। सहकार भारती सहकार जगत की अखिल भारतीय प्रतिनिधि संस्था के रूप में कार्यरत है। यह समर्पित, ध्येयनिष्ठ, ईमानदार, संस्कारयुक्त, सेवाभावी कार्यकर्त्ताओं का संगठन है। उन्होंने कहा कि सहकार भारती एक अर्थ में केवल संस्था ही नहीं वरन् समाज परिवर्तन की दिशा में प्रयत्नशील एक खुला मंच है। राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों को बहुउद्देशीय बना कर उन्हें ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास की धुरी के रूप में सक्षम बनाने हेतु लिए गए नीतिगत निर्णयों तथा सहकारिता क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे अन्य नवाचारों की जानकारी दी। साथ ही, सहकार भारती द्वारा पैक्स के संवर्धन, विकास और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। 

इस दौरान सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने उत्सव में केंद्रीय पंडाल का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने प्रदर्शित उत्पादों व मॉडल्स इत्यादि की जानकारी लेकर लोगों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर विधायक सूरसागर देवेंद्र जोशी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निंबाराम, कृषि लागत एवं मूल्य आयोग के सदस्य रतनलाल डागा, प्रदेश अध्यक्ष सहकार भारती राजेंद्र कुमार थानवी, पश्चिमी राजस्थान में कार्यरत पैक्स के पदाधिकारियों और सदस्यों, सहकारिता क्षेत्र में रुचि रखने वाले सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे

Read More राशन नहीं मिलने से भड़के क्षेत्रवासी, सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध