गंभीर ने मुझे फिक्सर-फिक्सर बोला, गालियां दी: श्रीसंत

2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग घोटाले में शामिल होने के कारण क्रिकेट से प्रतिबंधित लगाया था

गंभीर ने मुझे फिक्सर-फिक्सर बोला, गालियां दी: श्रीसंत

गंभीर ने उनसे कथित तौर पर क्या कहा था, लेकिन मैच के अगले दिन गुरुवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक दूसरे वीडियो में उन्होंने अधिक विवरण का खुलासा किया।

सूरत। लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) टूर्नामेंट में एक मुकाबले के दौरान एस श्रीसंत ने अपने पूर्व साथी गौतम गंभीर पर मैदान में फिक्कर फिक्सर कहने और गलियां देने के आरोप लगाये है। लीजेंड्स लीग टूर्नामेंट में गंभीर इंडिया कैपिटल्स के कप्तान हैं जबकि संत टी20 टूर्नामेंट में गुजरात जायंट्स के लिए खेल रहे हैं।

बुधवार को हुई इस मुकाबले को गंभीर की इंडिया कैपिटल्स के 12 रन से जीत लिया था। मैच के बाद श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जो मैच के बाद प्रस्तुति समारोह के मौके पर शूट किया गया था। श्रीसंत ने दावा किया, बिना किसी उकसावे के वह मुझे कुछ न कुछ कहते रहे जो बहुत अभद्र था और ऐसा मिस्टर गौतम गंभीर को नहीं कहना चाहिए था।

उन्होंने कहा,मेरी कोई गलती नहीं है, मैं तुरंत स्थिति स्पष्ट करना चाहता था। उन्होंने क्रिकेट मैदान पर लाइव जो बातें कहीं, वह स्वीकार्य नहीं हैं।

श्रीसंत ने हालांकि तुरंत यह नहीं बताया कि गंभीर ने उनसे कथित तौर पर क्या कहा था, लेकिन मैच के अगले दिन गुरुवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक दूसरे वीडियो में उन्होंने अधिक विवरण का खुलासा किया।

Read More आईपीएल-2026 : दिल्ली 3 विकेट से जीती, पंजाब की लगातार चौथी हार, अक्षर-मिलर के अर्धशतक

श्रीसंत ने कहा, वह मुझे लाइव टीवी पर सेंटर विकेट पर बुलाते रहे, मैंने उनके लिए एक भी अभद्र शब्द, एक भी अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। मैंने केवल इतना कहा कि आप क्या कह रहे हैं। वास्तव में मैं व्यंग्यात्मक तरीके से हंसता रहा, क्योंकि वह मुझे कहता रहा, 'फिक्सर, तुम एक फिक्सर हो.) बकवास बंद फिक्सर।

Read More आईपीएल-2026 : पंजाब की लगातार पांचवी हार, तिलक वर्मा की नाबाद धुआंधार पारी ने मुम्बई इंडियंस को 6 विकेट से दिलाई जीत

यह वह भाषा है जिसका उपयोग उन्होंने लाइव पर किया था। मैं बस चला गया, लेकिन वह रुके रहे एक ही शब्द बार-बार कहने पर, मुझे नहीं पता कि उसने ऐसा क्यों शुरू किया। यह ओवर का अंत था.) पता नहीं उसने ऐसा क्यों कहा।

Read More आईपीएल-2026 : चेन्नई को लगा झटका, लखनऊ सुपर जायंट्स ने दर्ज की चौथी जीत

उल्लेखनीय है कि संत राजस्थान रॉयल्स के उन तीन खिलाड़ियों में से एक थे जिन्हें वर्ष । वर्ष 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा को रद्द कर दिया था, जिसके बाद बीसीसीआई को श्रीसंत के प्रतिबंध को घटाकर सात साल कर दिया था यह अवधि सितंबर 2020 में समाप्त हो गई।

श्रीसंत ने वर्ष 2005 और 2011 के बीच सभी प्रारूपों में भारत के लिए 90 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और उनमें से 49 खेलों में गंभीर एकादश में उनके टीम-साथी थे। वे 2007 टी-20 विश्वकप और 2011 एकदिवसीय विश्वकप में भारत की खिताब जीतने वाली टीमों का हिस्सा थे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी