गुजरात टाइटंस ने ड्रीम 11 को स्पॉन्सर घोषित किया

गुजरात टाइटंस ने ड्रीम 11 को स्पॉन्सर घोषित किया

इस साझेदारी के बाद आगामी सीजन के दौरान ड्रीम 11 के लोगो को गुजरात टाइटन्स की जर्सी के सामने प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम गुजरात टाइटंस ने 200 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ दुनिया के सबसे बड़े फेंटसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 को शुक्रवार को अपना नया प्रमुख प्रायोजक नामित किया। इस साझेदारी के बाद आगामी सीजन के दौरान ड्रीम 11 के लोगो को गुजरात टाइटन्स की जर्सी के सामने प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

आईपीएल के आज यहां जारी बयान के अनुसार इस साझेदारी से आईपीएल के अनूठे उत्साह और प्रशंसकों के जुड़ाव का लाभ होगा तथा दोनों ब्रांडों को अपनी पहुंच और प्रभाव बढ़ाने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म मिलेगा। इस एसोसिएशन के साथ ड्रीम 11 के 200 मिलियन क्रिकेट प्रशंसकों को मैदान पर खेल के जुनून से जुडऩे का अवसर मिलेगा। दूसरी ओर ड्रीम 11 के शानदार फंतासी खेल अनुभव के जरिये गुजरात टाइटन्स के प्रशंसकों को खेल के एक नए रोमांच से रूबरू होने का मौका मिलेगा। 

इस अवसर पर गुजरात टाइटन्स के सीओओ कर्नल अरङ्क्षवदर ङ्क्षसह ने कहा, ''हम गुजरात टाइटन्स परिवार में ड्रीम 11 का स्वागत करते हैं। टाइटन्स और ड्रीम 11 दोनों के लिए उनके प्रशंसक सबसे पहले हैं और यही वो फिलॉस्फी है, जिससे दोनों बंधे हैं। टैक्नोलॉजी द्वारा समर्थित अद्वितीय और दिलचस्प क्रिकेङ्क्षटग इवेंट हमारे प्रशंसकों की बढ़ती संख्या के लिए नया उत्साह पैदा करेंगे। ड्रीम11 खेल के प्रशंसकों के लिए क्रिकेट अनुभव को समृद्ध करने की हमारी प्रतिबद्धता को साझा करता है और साथ में हम आईपीएल में नए मानक स्थापित करने के लिए तत्पर हैं। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए हम लाखों प्रशंसकों को प्रेरित करना जारी रखेंगे।"

ड्रीम स्पोर्ट्स के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर विक्रांत मुदलियार ने कहा, ''ड्रीम 11 गुजरात टाइटन्स के लिए मुख्य प्रायोजक बनने के साथ ही अपनी मौजूदा साझेदारी को बढ़ाने के लिए उत्साहित है। यह दीर्घकालिक सहयोग क्रिकेट, गुजरात टाइटंस और ड्रीम 11 के प्रशंसकों के साथ हमारे आपसी संबंधों का भी प्रतीक है। 200 मिलियन उपयोगकर्ताओं के आधार के साथ यह साझेदारी हमारे यूजर्स के लिए फंतासी खेल के अनुभव को बढ़ाएगी, जिससे उन्हें उस खेल के साथ और अधिक गहराई से जुडऩे का मौका मिलेगा, जिसे वे दिल से चाहते हैं।"

Read More नन्हें खा मेमोरियल क्रिकेट लीग : भदौरिया की जीत में राहुल गर्ग और भवित कुमावत के नाबाद शतक, राजस्थान यूथ को 10 विकेट से हराया

गुजरात टाइटंस और ड्रीम 11 के बीच यह सहयोग प्रशंसकों के साथ जुड़ने के रोमांचक अवसर उपलब्ध कराएगा और साथ ही आईपीएल ईको सिस्टम में टीम की स्थिति को और मजबूत करने के साथ खेल साझेदारी के लिए एक नया मानक भी स्थापित करेगा।

Read More नेशनल सलेक्शन ट्रायल 50 मीटर 3पी राइफल : तिलोत्तमा की तीसरी जीत, पुरुष वर्ग में किरण अंकुश जाधव ने हासिल किया शीर्ष स्थान 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं