हेत्मायर सबसे पहले जयपुर पहुंचे, टीम के चीफ कोच राहुल द्रविड़ चोटिल

जयपुर में टीम के पांच मैच होंगे

हेत्मायर सबसे पहले जयपुर पहुंचे, टीम के चीफ कोच राहुल द्रविड़ चोटिल

राजस्थान रॉयल्स के कैरेबियन बल्लेबाज शिमरोन हेत्मायर जयपुर पहुंचे।

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स के कैरेबियन बल्लेबाज शिमरोन हेत्मायर जयपुर पहुंचे। आईपीएल के लिए रॉयल्स का प्रैक्टिस कैंप बुधवार से सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुरू होगा, जो 20 मार्च तक चलेगा। इसके बाद टीम हैदराबाद जाएगी, जहां 23 मार्च को उसका मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

हेत्मायर ने आज जयपुरिया क्रिकेट एकेडमी में प्लास्टिक बॉल से बल्लेबाजी का अभ्यास किया, जहां बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ भी मौजूद थे। मंगलवार को वे सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित आरसीए एकेडमी में अभ्यास करेंगे। बुधवार से शुरू हो रहे कैंप में अन्य खिलाड़ी भी शामिल होंगे। राजस्थान रॉयल्स जयपुर में अपना पहला मैच 13 अप्रैल को आरसीबी से खेलेगी।

जयपुर में टीम के पांच मैच होंगे, जबकि दो घरेलू मुकाबले गुवाहाटी में खेले जाएंगे। सूत्रों के अनुसार राजस्थान रॉयल्स के चीफ कोच राहुल द्रविड़ चोटग्रस्त हैं। उन्हें एड़ी में चोट लगी है। हालांकि टीम के प्रैक्टिस सत्र के दौरान वे मौजूद रहेंगे। 

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग