एशिया कप 2025 फाइनल में भारत और पाकिस्तान में होगी भिड़ंत, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों मुकाबले अपने नाम किए

एशिया कप 2025 फाइनल में भारत और पाकिस्तान में होगी भिड़ंत, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला
एशिया कप-2025 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने जा रहा है।

दुबई। एशिया कप-2025 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने जा रहा है, क्योंकि पहली बार टूर्नामेंट के इतिहास में भारत और पाकिस्तान की टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। यह ऐतिहासिक फाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पहले भी इन दोनों टीमों की दो बार टक्कर हो चुकी है और दोनों ही बार जीत भारत को मिली है।

भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों मुकाबले अपने नाम किए, जिसमें एक पाकिस्तान के खिलाफ भी था। सुपर-4 स्टेज में भी टीम इंडिया का दबदबा कायम रहा, जहां उन्होंने दो मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह पक्की की। सुपर-4 का पहला मैच भी पाकिस्तान के खिलाफ था, जिसमें भारत ने एक बार फिर बाजी मारी।

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने शुरुआती हार के बाद दमदार वापसी की और श्रीलंका व बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। अब दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी और जहां भारत की नजर एक और खिताब पर है, वहीं पाकिस्तान इतिहास रचने को बेताब है। सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा के नेतृत्व में यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहने वाला है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम दुष्कर्म केस में ABVP प्रत्याशी की गिरफ्तारी से गरमाई राजनीति, NSUI का सरकार को अल्टीमेटम
हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने नई दिल्ली में...
मुख्यमंत्री जन आवास योजना के प्रारूप में निर्माण अधिकार, जमीन की वास्तविक कीमत और निर्माण लागत पर पुनर्विचार का सुझाव
दिल्ली के 62 स्टॉल में क्या है खास? रेखा गुप्ता ने किया मंडप का उद्घाटन
नेहरू के योगदान को षड्यंत्रपूर्वक बदनाम कर रही भाजपा : डोटासरा
पंचायती राज विभाग में नई भर्ती की तैयारी तेज, 2028 तक खाली होने वाले पदों का मांगा हिसाब
पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत
जयपुर में 15 से 21 नवंबर तक मनेगा राष्ट्रीय नवजात सप्ताह, शिशुओं की नियमित जांच पर रहेगा जोर