भारत अंडर-19 ने जिम्बाब्वे को 204 रनों से दी शिकस्त, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच 

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया 

भारत अंडर-19 ने जिम्बाब्वे को 204 रनों से दी शिकस्त, विहान मल्होत्रा रहे प्लेयर ऑफ द मैच 

भारतीय अंडर-19 टीम ने विहान मल्होत्रा (109) के शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया। भारत ने 352/8 बनाए, जवाब में जिम्बाब्वे 148 पर सिमट गया। वहीं, अंडर-19 विश्व कप में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, समीर मिन्हास ने नाबाद 76 रन बनाए।

बुलवायो। विहान मल्होत्रा (109) के शतक के बाद उद्धाव मोहन (20 पर 3) और कप्तान आयुष म्हात्रे (14 पर 3) कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ने भारतीय अंडर-19 टीम ने जिम्बाब्वे को सुपर सिक्स ग्रुप 2  के मैच में 204 रनों के बड़े अंतर से हराया। भारत ने विहान मल्होत्रा के नाबाद शतक की मदद से 50 ओवर में आठ विकेट पर 352 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 37.4 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे के लिए लीरॉय चिवाला ने 77 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाए। हालांकि, लीरॉय की यह पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

24 रन पर गंवाए 3 विकेट :

लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 24 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन लीरॉय ने फिर कियान के साथ मिलकर साझेदारी निभाई। कियान के आउट होने के बावजूद लीरॉय ने अपनी पारी जारी रखी और अर्धशतक लगाया। हालांकि, लीरॉय के आउट होने के बाद जिम्बाब्वे की पारी ढेर होने में ज्यादा समय नहीं लगा। भारत के लिए उद्धाव और म्हात्रे ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि आरएस अंबरीश को दो सफलता मिली। वहीं, हेनिल पटेल और खिलान पटेल ने एक-एक विकेट लिए।

भारत ने बनाए 352 रन :

Read More आईपीएल-2026 से पहले आरसीबी और एसआरएच को लगा झटका, शुरू के मैचों से बाहर रह सकते है हेजलवुड-कमिंस  

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 352 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन विहान मल्होत्रा ने बनाए। विहान 107 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 109 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, अभिज्ञान कुंडू ने 62 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 61 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 30 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों के सहारे 52 रन बनाए।

Read More आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया :

Read More आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स की नई आईपीएल जर्सी का अनावरण, जेके लक्ष्मी सीमेंट का दोबारा जुड़ाव

अब्दुल सुभान (चार विकेट) और अली रजा (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को अंडर- 19 विश्व कप के सुपर सिक्स के ग्रुप दो मुकाबले में मंगलवार को 197 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से पीट दिया। न्यूजीलैंड को 28.3 ओवर में 110 रन पर ढेर करने के बाद पाकिस्तान ने 17.1 ओवर में दो विकेट पर 112 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की। समीर मिन्हास ने 59 गेंदों में 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 76 रन की मैच विजयी पारी खेली। उस्मान खान ने 24 गेंदों पर 15 रन बनाये। सुपर सिक्स में पाकिस्तान की यह दूसरी जीत है। इससे पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरे पाकिस्तान के लिए अब्दुल सुभान ने 11 रन पर चार विकेट और रजा ने 36 रन पर तीन विकेट लेकर न्यूजीलैंड की पारी को ध्वस्त कर दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से ह्यूगो बोग ने सर्वाधिक 39 रन बनाये। मैसन क्लार्क ने 17 और हंटर शोरे ने 13 रन का योगदान दिया। 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत