आईपीएल-2025 : मुम्बई इंडियंस का मुकाबला एसआरएच से, हैदराबाद की तिकड़ी से मुम्बई को रहना होगा सावधान

बोल्ट रोकेंगे अभिषेक का तूफान 

आईपीएल-2025 : मुम्बई इंडियंस का मुकाबला एसआरएच से, हैदराबाद की तिकड़ी से मुम्बई को रहना होगा सावधान

आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत होगी।

हैदराबाद। आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत होगी। वानखेड़े में हार झेलने के बाद अब हैदराबाद कोशिश करेगी कि अपने घर में मुम्बई से बदला लिया जाए। मुम्बई ने जहां लगातार अपने पिछले तीन मैच जीते हैं तो वहीं हैदराबाद को पूरे सीजन में केवल दो जीत मिली हैं।

आईपीएल में हैदराबाद के घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और हैनरिक क्लासेन की  तिकड़ी बेहद प्रभावशाली साबित हुई है। इन तीनों बल्लेबाजों ने घरेलू परिस्थितियों का भरपूर लाभ लेते हुए लगातार मैच-विनिंग प्रदर्शन किए हैं। अभिषेक ने हैदराबाद में 18 पारियों में 32.1 की औसत और शानदार 208 के स्ट्राइक रेट के साथ 513 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। हेड ने 11 पारियों में 45.9 की औसत और 184 की स्ट्राइक रेट के साथ पांच अर्धशतक की मदद से 459 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा का टेस्ट लेंगे पैट कमिंस :

रोहित शर्मा की फॉर्म में वापसी ने मुम्बई और हैदराबाद के बीच होने वाले इस मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया है। अपने पिछले मैच में महत्वपूर्ण अर्धशतक लगाने के बाद रोहित आत्मविश्वास से भरे हुए हैं, लेकिन अब उनका सामना पैट कमिंस से होगा, जिनके खिलाफ उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। आईपीएल में कमिंस के खिलाफ रोहित ने सात पारियों में सिर्फ 40 रन बनाए हैं और वे चार बार आउट हुए हैं। इस दौरान उनका औसत 10 और स्ट्राइक रेट 121.2 का रहा है। ऐसे में यह मुकाबला रोहित की नई लय और कमिंस की विकेट लेने की क्षमता के बीच दिलचस्प टकराव बन सकता है, जो मैच का रुख तय कर सकता है।

Read More आईपीएल-2026 : वैभव सूर्यवंशी का कहर, राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का चौका, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से दी शिकस्त

बोल्ट रोकेंगे अभिषेक का तूफान :

Read More गुलाबी नगर ओपन चेस टूर्नामेंट : अर्नव गुप्ता ने जीता खिताब, अनुज चोमाल रहे उपविजेता

अभिषेक ने मुम्बई के खिलाफ पिछले मुकाबले में 40 रनों की पारी खेली थी। पिछले मैच में वह अपने अंदाज में नहीं खेल सके थे, लेकिन घरेलू मैदान पर वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना चाहेंगे। हालांकि, उनके सामने ट्रेंट बोल्ट की चुनौती होगी, जिनके खिलाफ अभिषेक का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। आईपीएल में बोल्ट के खिलाफ उन्होंने सात पारियों में सिर्फ 30 रन बनाए हैं, जिसमें वे दो बार आउट हुए हैं। हालांकि इस सीजन में बोल्ट पावरप्ले में खास असर नहीं छोड़ पाए हैं और हाल के मैचों में वे केवल एक ही ओवर पावरप्ले में फेंक रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभिषेक इस बार बोल्ट की गेंदबाजी का डटकर सामना कर पाते हैं या नहीं।
 

Read More चारों पोल पर हुई लक्स लेवल की टेस्टिंग : डेडलाइन 15 अप्रैल, एक दिन पहले ही रोशनी से जगमगा उठा एसएमएस स्टेडियम

Post Comment

Comment List

Latest News

अरावली गणपति नगर रेलवे कॉलोनी जयपुर में भव्य आयोजन : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर  की 135वी जयंती समारोह धूमधाम से मनाई, पार्वती वर्मा टीम ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां अरावली गणपति नगर रेलवे कॉलोनी जयपुर में भव्य आयोजन : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर  की 135वी जयंती समारोह धूमधाम से मनाई, पार्वती वर्मा टीम ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
अरावली सभागृह में ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई। महाप्रबंधक...
महिला आरक्षण विधेयक के साथ परिसीमन विधेयक को जोड़ना केंद्र की बड़ी साजिश : कविता की चेतावनी-राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कम करने वाले कदम से जन आंदोलन का होगा जन्म 
अतिक्रमणों ने घोंट डाला साहबी नदी का दम, अब नदी से हो गई नाले में तब्दील
नए आपराधिक कानूनों के साथ न्याय की नई परिभाषा
आमेर में हाथी सवारी के खिलाफ गूंजा विरोध : चंचल की मौत ने बढ़ाई चिंता, जवाहर सर्किल पर जुटे पशु प्रेमी
विशेष संसद सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में 'ऐतिहासिक कदम': पीएम मोदी ने कहा-माताओं और बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान
आज का भविष्यफल