जयपुर टीम की आसान जीत

जयपुर टीम की आसान जीत

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा के शानदार तालमेल के दम पर मेफेयर पोलो ने वेलोसिटी 48 को 8-6 से पराजित किया।

खेप्र/नवज्योति, जयपुर। हिम्मत सिंह बेदला और पद्मनाभ सिंह के शानदार खेल की बदौलत जयपुर टीम ने रामबाग पोलो मैदान पर सवाई मान गार्ड कप पोलो मुकाबले में रेनाल्डी अंडर-30 टीम को 9-6 गोलों से पराजित कर दिया। जयपुर टीम की ओर से हिम्मत सिंह बेदला ने चार और पद्मनाभ सिंह ने तीन गोल दागे। कुलदीप ने भी टीम के लिए दो गोल बनाए। पराजित टीम के लिए अंगद कलान और विशाल सिंह राठौड़ ने दो-दो गोल किए। 

पाठक  के पंजे से जीती अचीवर्स
कैवेलरी ग्राउण्ड पर खेले मुकाबले में अभिमन्यु पाठक के शानदार पांच गोलों की बदौलत अचीवर्स ने इमेर पोलो टीम को 10-3 से करारी शिकस्त दी। अचीवर्स के लिए डेनियल ओटमेंडी ने तीन और विश्वरूप बजाज ने दो गोल किए। तीन गोल का एडवांटेज लेकर उतरी पराजित टीम के लिए एकमात्र मैदानी गोल नवीन सिंह ने बनाया। 

सिमरन-सिद्धांत ने मेफेयर को जिताया
सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा के शानदार तालमेल के दम पर मेफेयर पोलो ने वेलोसिटी 48 को 8-6 से पराजित किया। विजेता टीम के लिए सिमरन ने पांच और सिद्धांत ने तीन गोल किए। वेलोसिटी के लिए मैटियास वियाल ने चार तथा दीनू धनखड़ और हूर अली ने एक-एक गोल किया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग