सिग्नेचर पर राजस्थान यूथ की जीत में जयंत और जतिन चमके
सिग्नेचर एकेडमी को 217 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया
सिग्नेचर एकेडमी की टीम जतिन और शुभम (3 विकेट) की फिरकी गेंदबाजी के समक्ष 81 रनों पर ही ढेर हो गई।
जयपुर। जयंत ताम्बी (106 रन) के शतक के बाद जतिन सैनी (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान यूथ ने चतुर्थ नन्हे खां मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग में सिग्नेचर एकेडमी को 217 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया।
राजस्थान यूथ ने टॉस जीत जयंत की शतकीय पारी और भवनेश (56) व जतिन सैनी (50) की अर्द्धशतकों की मदद से 6 विकेट पर 298 रन बनाए। जवाब में सिग्नेचर एकेडमी की टीम जतिन और शुभम (3 विकेट) की फिरकी गेंदबाजी के समक्ष 81 रनों पर ही ढेर हो गई। जतिन सैनी मैन आॊफ द मैच रहा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
13 Jan 2026 11:02:57
पर्यटकों के आकर्षण के लिए पारंपरिक व्यंजनों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। दिनभर के सांस्कृतिक और पारंपरिक उत्सव के बाद...

Comment List