खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स : तैयारियां अब अंतिम पड़ाव पर, जिला प्रशासन और अन्य विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश

प्रतिभागी टीमें 22 नवंबर से जयपुर पंहुचना शुरू हो जाएंगी

खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स : तैयारियां अब अंतिम पड़ाव पर, जिला प्रशासन और अन्य विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश

जयपुर में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुई बैठक में शासन सचिव डॉ. नीरज के. पवन और कलेक्टर जितेन्द्र सोनी ने विभागीय अधिकारियों को लंबित कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। 24 नवंबर को उद्घाटन होगा, जबकि टीमें 22 नवंबर से पहुंचेंगी। आवागमन, सुरक्षा, आवास और व्यवस्था पर विस्तृत समीक्षा की गई।

जयपुर। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम पड़ाव पर हैं। इस संबंध में सवाई मानसिंह स्टेडियम मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक में युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज के. पवन और जिला कलेक्टर जयपुर जितेन्द्र कुमार सोनी ने आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में अब तक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की और पेंडिंग कार्यों को डेडलाइन के साथ तुरंत पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि 24 नवंबर को खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स का भव्य उद्घाटन समारोह सवाई मानसिंह स्टेडियम के मुख्य मैदान पर आयोजित होगा। प्रतिभागी टीमें 22 नवंबर से जयपुर पंहुचना शुरू हो जाएंगी। इसके लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन पर खेलो इण्डिया सेंटर को इंगित करते हुए खिलाड़ियों को रिसीव करने और उन्हें अपने मुकाम तक पंहुचाने के लिए बसों आदि की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में तैयारियों, सुरक्षा, आवास, भोजन और प्रचार-प्रसार के संबंध में फीडबैक लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान