मैदान पर चारों ओर कोहली... कोहली का रहा शोर, एसएमएस स्टेडियम से लेकर सड़कों तक छाया ‘18 नम्बर’ जर्सी का क्रेज 

मैच से पहले ही फैंस में कोहली को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया

मैदान पर चारों ओर कोहली... कोहली का रहा शोर, एसएमएस स्टेडियम से लेकर सड़कों तक छाया ‘18 नम्बर’ जर्सी का क्रेज 

सवाई मानसिंह स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार दिन बन गया।

जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार दिन बन गया, जब रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली मैदान पर उतरे। मैच से पहले ही फैंस में कोहली को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया। स्टेडियम के बाहर कोहली की ‘18 नम्बर’ जर्सी की मांग रही और मैदान में उनके कदम रखते ही चारों ओर ‘कोहली-कोहली’ का शोर सुनाई दिया। क्रिकेट का जुनून इस कदर था कि फैंस ने टीम की बसों के पास फोटोज लेने का कोई मौका नहीं छोड़ा। राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी की बसों के साथ लोगों ने खूब सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कीं। मैच के दौरान कोहली ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया। उन्होंने मैदान में फिल्डिंग के दौरान हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। जिससे फैंस की खुशी दोगुनी हो गई। 

करते रहे पास का इंतजार :

मैच की पहली पारी समाप्त होने के बाद भी कई लोग स्टेडियम के बाहर मैच के पास मिलने की उम्मीद में खड़े दिखे। वहीं करौली से आए दर्शकों के एक गु्रप ने बताया कि वे खासतौर पर राजस्थान रॉयल्स को चीयर करने आए हैं। उनका कहना था कि जब भी जयपुर में मैच होता है, वे दोस्तों के साथ जरूर पहुंचते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिला दिवस पर केंद्र द्वारा रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने महिलाओं...
ईरान के सर्वोच्च नेता के नाम पर बनी सहमति: इजरायल ने दी जान से मारने की धमकी, जानें कौन संभालेगा देश की कमान ?
दुर्भाग्य है धर्मयुद्ध के लिए निकलना पड़ रहा: शंकराचार्य स्वामी ने कहा गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर धर्मयुद्ध यात्रा जारी
डोटासरा का गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने पर भाजपा पर हमला : मंहगाई से पहले ही त्रस्त जनता की जेब पर एक और वार, अंतरराष्ट्रीय हालात का हवाला देकर सरकार ने बढ़ाएं दाम
गोविंद देवजी मंदिर में धूमधाम से हुआ गणगौर पूजन और पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ
रणथंभौर की खंडार रेंज में मृत अवस्था में मिली बाघिन टी 94,बाघिन के लंग्स फेलियर बताया जा रहा मौत का कारण
धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी