श्रीशंकर और प्रियंका के विदेश में प्रशिक्षण को मंत्रालय की मंजूरी

श्रीशंकर 32 दिनों तक यूनान में अभ्यास करेंगे

श्रीशंकर और प्रियंका के विदेश में प्रशिक्षण को मंत्रालय की मंजूरी

मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार श्रीशंकर 32 दिनों तक यूनान में अभ्यास करेंगे और इस दौरान उनके कोच शिवाशंकरन मुरली भी उनके साथ रहेंगे। उनके इस अभ्यास की लागत लक्ष्य ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत वहन की जाएगी।

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता लंबी कूद के एथलीट मुरली श्रीशंकर के इस साल होने वाले विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप और एशियाई खेलों की तैयारी के लिए यूनान में एक महीने से अधिक समय तक अभ्यास करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार श्रीशंकर 32 दिनों तक यूनान में अभ्यास करेंगे और इस दौरान उनके कोच शिवाशंकरन मुरली भी उनके साथ रहेंगे। उनके इस अभ्यास की लागत लक्ष्य ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत वहन की जाएगी।

श्रीशंकर के अलावा मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने अपनी 95वीं बैठक में पैदल चाल की एथलीट प्रियंका गोस्वामी और संदीप कुमार के आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 16 दिन तक अभ्यास करने और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। ये दोनों एथलीट 15 मई को अपने कोच गुरमीत सिंह के साथ आस्ट्रेलिया रवाना हो सकते हैं। एथलेटिक्स के अलावा एमओसी ने जुडोका लिनथोई चनमबम के जॉर्जिया और पोलैंड में अभ्यास करने और प्रतियोगिताओं में भाग लेने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
वैशाली नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चार...
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड