मुंबई बनी पहली चैंपियन

डब्ल्यूपीएल : दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 7 विकेट से हराया

मुंबई बनी पहली चैंपियन

दो गेंद बाद एलिस कैपसी भी फुलटॉस पर कैच देकर पवेलियन लौट गई। कप्तान मेग लैनिंग ने तीसरे ओवर में दो चौके जड़कर प्रहार जारी रखा, जबकि दूसरे छोर से जेमिमा रॉड्रिग्स के रूप में कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा।

मुंबई। मुंबई इंडियन्स ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के सांस रोक देने वाले फाइनल में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर इस टूर्नामेंट का पहला खिताब जीत लिया।  

दिल्ली ने दिया 132 का लक्ष्य 
कैपिटल्स ने शिखा पांडे (27 नाबाद) और राधा यादव (27 नाबाद) की बदौलत मुंबई के सामने 132 रन का लक्ष्य रखा। मुंबई ने नैट सिवर-ब्रंट (60 नाबाद) और हरमनप्रीत कौर (37) की धैर्यवान पारियों की बदौलत यह लक्ष्य तीन गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।  

शिखा-राधा ने जोड़े 52 रन 
कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन पर नौ विकेट गंवा दिये, जिसके बाद शिखा-राधा ने आखिरी विकेट के लिये 24 गेंद पर 52 रन की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।  

सिवर की अर्द्धशतकीय पारी 
कैपिटल्स के कंजूस गेंदबाजों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाकर मैच को रोमांचक बनाया लेकिन सिवर-ब्रंट की अर्द्धशतकीय पारी ने मुंबई को जीत दिला दी। सिवर-ब्रंट ने 55 गेंद पर सात चौकों के साथ नाबाद 60 रन बनाते हुए हरमनप्रीत के साथ 72 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत लक्ष्य तक पहुंचने से पहले आउट हो गई मगर सिवर-ब्रंट ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर विजयी चौका जड़कर मुंबई को ऐतिहासिक डब्ल्यूपीएल खिताब जिता दिया।   कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन इजी वॉन्ग की फुलटॉस गेंदों के कारण उनकी शुरुआत अपेक्षा के विपरीत हुई। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा चार गेंद पर 11 रन बनाकर वॉन्ग की फुलटॉस पर आउट हो गई। 

Read More जॉन सीना का आखिरी मुकाबला बना ऐतिहासिक : रिटायरमेंट मुकाबले में करना पड़ा हार का सामना, फैंस रह गए हैरान

दो गेंद बाद एलिस कैपसी भी फुलटॉस पर कैच देकर पवेलियन लौट गई। कप्तान मेग लैनिंग ने तीसरे ओवर में दो चौके जड़कर प्रहार जारी रखा, जबकि दूसरे छोर से जेमिमा रॉड्रिग्स के रूप में कैपिटल्स को तीसरा झटका लगा। नौ रन बनाने वाली जेमिमा फुलटॉस पर वॉन्ग का तीसरा शिकार रहीं।  कैपिटल्स के तीन विकेट 35 रन पर गिरने के बाद लैनिंग और मरिज़ाने काप ने पारी को संभाला। काप 21 गेंद पर दो चौकों के साथ 18 रन का योगदान ही दे सकीं, लेकिन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिये 38 रन की साझेदारी हुई। इससे पहले कि कैपिटल्स की पारी संभलती, अमेलिया केर ने काप को पवेलियन लौटा दिया, जबकि एक रन बाद लैनिंग रनआउट हो गयीं। केर ने इसके बाद अरुंधती रेड्डी को आउट किया, जबकि हेली मैथ्यूज़ ने जेस जॉनसन, मिन्नू मणी और तानिया भाटिया का विकेट चटकाकर कैपिटल्स की मुश्किलें बढ़ा दीं। 

Read More पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लिया वापस, भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की घोषणा 

Tags: cricket wpl

Post Comment

Comment List

Latest News

338 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास : भजनलाल का कांग्रेस पर निशाना, कहा- विकास नहीं दिख रहा तो शिविरोंं में जाकर आंखों की जांच कराएं 338 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास : भजनलाल का कांग्रेस पर निशाना, कहा- विकास नहीं दिख रहा तो शिविरोंं में जाकर आंखों की जांच कराएं
भजनलाल शर्मा ने आहोर में कई विकास कायोंर् का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ कई विकास कायोंर् की घोषणाएं...
पिकअप दूसरे वाहन से टकराई तीन लोग जिंदा जले, मृतकों के शव सीट से चिपके मिले
जेजेएम घोटाला : एसीबी की SIT ने पांच आरोपी किए गिरफ्तार, सभी लोगों की मिलीभगत होने के मिले साक्ष्य
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती आज
एंटी नारकोटिक्स सेल की छापेमारी : झुंझुनूं में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर चला बुलडोजर, मुर्गी फार्म में बने स्टोरेज हाउस और मशीनों के कमरों को किया ध्वस्त
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर