आईपीएल : बारिश के कारण मुंबई इंडियंस व गुजरात टाइटंस मैच रुका

गुजरात ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया

आईपीएल : बारिश के कारण मुंबई इंडियंस व गुजरात टाइटंस मैच रुका

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस को 156 रन का लक्ष्य दिया।

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस को 156 रन का लक्ष्य दिया। वानखड़े स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए। बारिश के कारण मैच रोके जाने तक गुजरात ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 132 रन बना लिए थे। राहुल तेवतिया और कोएट्जी क्रीज पर मौजूद थे। फिलहाल, बारिश के कारण खेल रोका गया है। डीएलएस मैथड के आधार पर टाइटंस की टीम 5 रन से पीछे है। अश्विनी कुमार ने राशिद खान (2 रन) और जोस बटलर (30 रन) के विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह ने शाहरुख खान (6 रन) और शुभमन गिल (43 रन) को बोल्ड कर दिया। शेरफेन रदरफोर्ड (28 रन) को ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। बोल्ट ने ही साई सुदर्शन (5 रन) का भी विकेट लिया था। 

इससे पूर्व गुजरात ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। गुजरात के कप्तान का फैसला उस समय सही साबित होते नजर आया जब मुंबई की सलामी जोड़ी  को 26 रनों पर ही पवेलियन लौट गई। सिराज ने मैच की दूसरी ही गेंद पर रिकल्टन (2) आउट किया। मोहम्मद सिराज ने रोहित शर्मा को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों लपकवाया। रोहित 8 गेंद में एक चौके की मदद से 7 रन ही बना सके। इसके बाद विल जैक्स (53) और सूर्यकुमार यादव (35) ने तेजी से रन बना मुंबई की स्थिति को सुदृढ़ करने का प्रयास किया। इस जोड़ी को साई किशोर ने जुदा किया जब उसने सूर्यकुमार को शाहरुख के हाथों लपकवाया। सूर्यकुमार ने अपनी पारी में 24 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौको की मदद से 35 रन बनाए। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
स्वतंत्रता सेनानी और दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती नवज्योति के जयपुर सहित प्रदेशभर के...
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत
संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल : राजस्थान ने दमन-दीव को 6-0 से रौंदा, गुजरात भी जीती