राष्ट्रीय खेल : राजस्थान ने जीते 3 रजत पदक

राजस्थान पदक तालिका में 15 वें स्थान पर 

राष्ट्रीय खेल : राजस्थान ने जीते 3 रजत पदक

राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 रजत पदक अपनी झोली में समेटे।

जयपुर। राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 रजत पदक अपनी झोली में समेटे। राजस्थान 7 स्वर्ण, 7 रजत व 17 कांस्य के साथ 34 पदकों के साथ पदक तालिका में 15 वें स्थान पर है। 

सर्विसेज 42  स्वर्ण, 16 रजत व 13 कांस्य सहित 71 पदकों के साथ शीर्ष पर है। कर्नाटक 31 स्वर्ण सहित 62 पदकों के साथ दूसरे व महाराष्ट्र 29 स्वर्ण सहित 118 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। डिप्टी चीफ डे मिशन ओपी विश्वकर्मा के अनुसार राजस्थान के लिए यमनदीप शर्मा ने एथलेटिक्स की डेकथलान स्पर्धा, अली अमन इलाही ने निशानेबाजी की पुरुष ट्रैप स्पर्धा में उपविजेता रहते हुए रजत पदक व महिला टीम ने नेटबॉल स्पर्धा का रजत पदक जीता। 

ओपी विश्वकर्मा के अनुसार राजस्थान के लिए अली अमन इलाही ने रुद्रपुर में पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में 50 में से 41 निशाने सही लगा रजत पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक एशियन गेम्स  में टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले तमिलनाडु के पृथ्वीराज टोडेमैन ने 42 सटीक निशाने लगा स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा का कांस्य पदक मेजबान उत्तराखंड के अर्यवंश त्यागी ने 29 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। 

राजस्थान के लिए यमनदीप शर्मा ने 6831 अंकों के साथ डेकथलॉन स्पर्धा में उपविजेता रहते हुए रजत पदक जीता।  

Read More ओलंपिक गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य : 1900 के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी-20 विश्व कप जिताने के बाद अब 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर नजर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी ‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी
पश्चिमी इराक में ईंधन भरने वाला अमेरिकी KC-135 विमान क्रैश हो गया है। अमेरिकी केंद्रीय कमान के अनुसार, यह हादसा...
गैस सिलेंडर कीमत बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में जयपुर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, आपूर्ति सुधारने और दाम कम करने की उठी मांग 
वित्तीय वर्ष 2025-26 के व्यय का विवरण IFMS पर अपलोड करने के निर्देश, 7 अप्रैल तक रिपोर्ट अनिवार्य
पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता 
डॉलर के मुकाबले रुपया और फिसला, मंहगाई दर में बढ़ोतरी से रुपये पर दबाव
ऑयल टैंकरों को कबाड़ में बदल देती हैं ईरानी समुद्री बारूदी सुरंगें, ऐसी भारत के पास भी नहीं
इच्छामृत्यु दुरुपयोग की आशंका कम नहीं