नेशनल सब जूनियर फुटबॉल : राजस्थान ने उत्तराखंड पर 1-0 से की जीत दर्ज, माधव चतुर्वेदी का विजयी गोल बना मैच का निर्णायक क्षण

दोनों टीमों के बीच मुकाबला कांटे का रहा

नेशनल सब जूनियर फुटबॉल : राजस्थान ने उत्तराखंड पर 1-0 से की जीत दर्ज, माधव चतुर्वेदी का विजयी गोल बना मैच का निर्णायक क्षण
राष्ट्रीय सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में उत्तराखंड को 1-0 से हराया। हाफ टाइम तक कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में आक्रामक खेल दिखाते हुए 82वें मिनट में माधव चतुर्वेदी ने अक्षित शर्मा के पास पर गोल दागा। माधव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

जयपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में खेली जा रही राष्ट्रीय सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान ने उत्तराखंड को 1-0 से पराजित कर दिया। कोच देवेन्द्र सिंह भाटी के अनुसार दोनों टीमों के बीच मुकाबला कांटे का रहा। हाफ टाइम तक किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली।

दूसरे हाफ में राजस्थान टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। राजस्थान को मैच के 82वें मिनट में बढ़त मिल गई, जब अक्षित शर्मा के बेहतरीन पास पर माधव चतुर्वेदी ने उत्तराखंड के गोलकीपर को छकाते हुए बॉल को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया। मैच समाप्ति तक राजस्थान टीम ने यह बढ़त बनाए रखी। माधव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल जयपुर पहुंचेंगे, सवाई माधोपुर व बूंदी के कार्यक्रमों में लेंगे भाग लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल जयपुर पहुंचेंगे, सवाई माधोपुर व बूंदी के कार्यक्रमों में लेंगे भाग
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार को जयपुर पहुंचेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट, बूंदी के कापरेन...
जेकेलोन अस्पताल में नया नियम बना परेशानी, सफाई के नाम पर मरीज के परिजनों को निकाल देते है बाहर
छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार : खड़गे ने की प्रधान के इस्तीफे की मांग, बोले- पेपर लीक से करोड़ों छात्रों का भविष्य प्रभावित
कोचिंग में सेंसर डोर बन रहे मौत का रास्ता, जानें पूरा मामला
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से राजस्थान लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष की शिष्टाचार भेंट, लोकभवन में हुई मुलाकात
कोलकाता में ढ़हा निर्माणाधीन गोदाम: हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत, मलबे में दबे 50 से अधिक लोग, रेस्क्यू ऑपेरशन जारी
सांगानेर में चाकूबाजी : शादी के ठीक पहले आरोपी को पुलिस ने दी सुरक्षा, युवक की मौत