भारत को सात विकेट से हरा न्यूजीलैंड ने सीरीज की बराबर, डेरिल मिचेल का शतक राहुल के शतक पर भारी पड़ा 

राहुल हर पोजिशन पर शतक लगाने वाले बैटर बनें 

भारत को सात विकेट से हरा न्यूजीलैंड ने सीरीज की बराबर, डेरिल मिचेल का शतक राहुल के शतक पर भारी पड़ा 

न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 7 विकेट से हराकर श्रृंखला 1-1 से बराबर की। भारत ने 284 रन बनाए, लेकिन न्यूजीलैंड ने 47.3 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। डेरिल मिचेल (131) और विल यंग (87) की साझेदारी रही। केएल राहुल ने नंबर-5 पर शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाया।

राजकोट। डेरिल मिचेल (अवि. 131 रन) के शतक और विल यंग (87 रन)  के मध्य 162 रनों की साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत से न्यूजीलैंड ने तीन वनडे मैचों की शृंखला 1-1 से बराबर कर दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 284 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड टीम ने  47.3 ओवर में ही 3 विकेट पर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। यह न्यूजीलैंड भारत में सबसे बड़ा रन चेज है। डेरिल मिचेल ने चौका मारकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 117 गेंदों पर नाबाद 131 रनों की शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के जड़े। इसके अलावा, विल यंग ने 87 रनों का योगदान दिया। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत के लिए रोहित शर्मा (24) और कप्तान शुभमन गिल (56) की सलामी जोड़ी ने 70 रन जोड़े। इसके बाद विराट कोहली (23) और श्रेयस अय्यर (8) सस्ते में लौट गए।

राहुल हर पोजिशन पर शतक लगाने वाले बैटर बनें : नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी के बाद केएल राहुल ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। वह विश्व के एकमात्र ऐसे बैटर हैं, जिसने नंबर-1 से नंबर-6 तक हर क्रम पर शतक लगाए हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
र्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार मिलेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि प्रभावित किसी भी व्यक्ति...
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी
बचपन में होने वाले रूमेटिक फीवर से भविष्य में 30 से 40 प्रतिशत लोगों को वॉल्व की बीमारी, दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस स्ट्रक्चरल इंडिया समिट 2026 में डॉक्टर्स ने दी जानकारी
स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान का हुआ समापन, विभिन्न जागरूकता गतिविधियों द्वारा "कुष्ठ रोग" के प्रति आमजन को किया गया जागरूक
शेयर बाजार में बिकवाली : सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट