Paris Olympics: पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक का अपना पहला मुकाबला 29 मिनट में जीता

Paris Olympics: पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक का अपना पहला मुकाबला 29 मिनट में जीता

सिंधु ने शानदार खेल मुजाहिरा करते हुए मध्य-खेल अंतराल पर 11-3 की बढ़त हासिल की और दूसरा सेट 21-6 से जीतकर मुकाबला भी जीत लिया।

पेरिस। भारतीय बैडमिंटन स्टार और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए मालदीव की फतिमाथ अब्दुल रज्जाक पर मात्र 29 मिनट में जीत दर्ज कर अपने अभियान की शुरुआत की।

सिंधु ने ग्रुप एम के मुकाबले में फतिमाथ अब्दुल रज्जाक को 21-9, 21-6 से हराया। सिंधु ने पहले गेम में दबदबा बनाते हुए शुरुआती बढ़त हासिल की और पूरे समय मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। फ़तिमाथ को सिंधु की गति और सटीकता का सामना करने में संघर्ष करना पड़ा।  सिंधु ने पहला सेट 21-9 से आसानी से जीत लिया। इसके बाद दूसरे गेम में भी सिंधु ने शानदार खेल मुजाहिरा करते हुए मध्य-खेल अंतराल पर 11-3 की बढ़त हासिल की और दूसरा सेट 21-6 से जीतकर मुकाबला भी जीत लिया।

सिंधु बुधवार को अपने दूसरे ग्रुप मैच में एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुबा से भिड़ेंगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग
जापान में पीएम सनाए ताकाइची की सैन्य नीतियों के खिलाफ टोक्यो की संसद के बाहर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया।...
अखिलेश यादव ने लगाया केंद्र सरकार पर सनातन परंपराओं का अपमान का आरोप, शंकराचार्य मुद्दे पर साधा निशाना 
दोनों कीमती धातुओं में सीमित घट-बढ़ : चांदी सस्ती और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव 
आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर कांग्रेस का निशाना: सरकार कर रही परंपरा का उल्लंघन, पीएम मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर उठाए सवाल
झुंझुनूं के ‘रीढ़ का टीला’ में मिला हजारों साल पुराने मानव बसावट का प्रमाण : पुरातात्विक उत्खनन में प्रागैतिहासिक औज़ार, मंदिर स्थापत्य और 11वीं-12वीं शताब्दी की मूर्तियों के मिले अवशेष 
जयपुर पुलिस आयुक्त की 14 मार्च को जनसुनवाई : बगरू सर्किल के बगरू, सेज, भांकरोटा एवं बिंदायका थानों के परिवादियों की करेंगेे जनसुनवाई