आरयूएफसी और जर्मन फुटबॉल क्लब के बीच करार, राजस्थान के खिलाड़ी जर्मनी में लेंगे कोचिंग

भारतीय फुटबॉल को एक नई दिशा मिलेगी

आरयूएफसी और जर्मन फुटबॉल क्लब के बीच करार, राजस्थान के खिलाड़ी जर्मनी में लेंगे कोचिंग
राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (आरयूएफसी) ने जर्मनी के शीर्ष फुटबॉल क्लबों के साथ पांच साल का करार किया है।

जयपुर। राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (आरयूएफसी) ने जर्मनी के शीर्ष फुटबॉल क्लबों के साथ पांच साल का करार किया है, जिससे क्लब के खिलाड़ियों को जर्मनी में उच्च स्तरीय कोचिंग और प्रोफेशनल क्लबों के साथ खेलने का अवसर मिलेगा। आरयूएफसी के चेयरमैन केके टाक ने बताया कि इस करार के तहत जयपुर स्थित क्लब की फुटबॉल अकादमी के खिलाड़ी जर्मनी में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। वहीं, जर्मन कोच जयपुर आकर न केवल खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे, बल्कि स्थानीय कोचों को भी उन्नत तकनीकों और नवीनतम खेल रणनीतियों से अवगत कराएंगे। इस अवसर पर क्लब की डायरेक्टर रोशनी टाक, चीफ कोच विकास रावत और टीम के सभी खिलाड़ी उपस्थित थे। केके टाक ने कहा कि यह सहयोग भारतीय फुटबॉल को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस साझेदारी से भारत और जर्मनी के बीच फुटबॉल के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा और भारतीय फुटबॉल को एक नई दिशा मिलेगी।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य :

प्रो. डॉ. जन्स मेयर, सीईओ, टीएसजी होफेनहाइम इनोवेशन, डाइटमार बेयर्सडॉर्फर, जर्मन फुटबॉल  लीजेंड और सीईओ, एफसी इंगोलस्टाट,  मैनुअल सफनर, इंटरनेशनल डायरेक्टर, एफसी इंगोलस्टाट,काय डैमहोल्ज, डायरेक्टर, मीडिया राइट्स, डीएफबी (जर्मन फुटबॉल एसोसिएशन), फैबियन वेट, इंटरनेशनल डायरेक्टर, टीएसजी होफेनहाइम, कार्ल मोंटेइरो, हेड आॅफ मार्केटिंग, टीएसजी होफेनहाइम और अरुणावा मित्रा, यूरोप हेड, टीसीजी डिजिटल।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश  दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।...
विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज: विशेषज्ञों ने युवाओं में तंबाकू के बढ़ते सेवन पर जताई चिंता ; राजस्थान में तंबाकू सेवन से हर दिन 211 लोगों की मौत, ‘वेपिंग’ के कारण भी युवाओं की सेहत पर मंडरा रहा गंभीर संकट
यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी, 10 घंटे देरी से जयपुर पहुंची फ्लाइट
भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित
लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय