आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन : बीसीसीआई ने 9 नए खिलाड़ियों को सूची में किया शामिल, खिलाड़ियों की संख्या 359 हुई 

एक खिलाड़ी की राष्ट्रीयता में बदलाव

आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन : बीसीसीआई ने 9 नए खिलाड़ियों को सूची में किया शामिल, खिलाड़ियों की संख्या 359 हुई 

आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने नीलामी सूची में बड़ा बदलाव करते हुए 350 की सूची में 9 नए नाम जोड़कर कुल खिलाड़ी संख्या 359 कर दी। सबसे महत्वपूर्ण शामिली स्वास्तिक चिकारा हैं। छह भारतीय और तीन विदेशी खिलाड़ियों को जोड़ा गया है। साथ ही लेग स्पिनर निखिल चौधरी की राष्ट्रीयता भारतीय से बदलकर ऑस्ट्रेलियाई कर दी गई है।

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मिनी-ऑक्शन से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नीलामी सूची में बड़ा बदलाव किया है। बीसीसीआई ने 1,005 नाम हटाकर 350 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी, लेकिन कुछ घंटों बाद ही बोर्ड ने संशोधित सूची जारी करते हुए नौ नए खिलाड़ियों को शामिल कर लिया। इसके साथ ही अब कुल खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है।

स्वास्तिक चिकारा सबसे बड़ा नाम :

नई एंट्री में सबसे बड़ा नाम है स्वास्तिक चिकारा, जो 2025 में आरसीबी की खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। चिकारा को पहले लिस्ट में शामिल न करने पर कई सवाल उठे थे, क्योंकि वह पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में लगातार शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। अब उनकी वापसी ने फैंस और फ्रेंचाइजी दोनों का ध्यान खींचा है।

5 और भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल :

Read More आईसीसी टी-20 विश्व कप : विंडीज ने जिम्बाब्वे को सुपर-8 के मुकाबले में 107 रन से हराया, हेत्मायर-पॉवेल के अर्द्धशतक

बीसीसीआई ने कुल छह भारतीय खिलाड़ियों को इस अपडेटेड लिस्ट में जोड़ा है। इनमें कर्नाटक के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल श्रीजित भी शामिल हैं, जो पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। इसके अलावा लिस्ट में जोड़े गए अन्य भारतीय नाम हैं-  त्रिपुरा के मणिशंकर मूरसिंह, हैदराबाद के तेज गेंदबाज चामा मिलिंद, उत्तराखंड के राहुल राज नमाला, झारखंड के विराट सिंह और कर्नाटक के केएल श्रीजित। इनमें से मिलिंद और विराट सिंह पहले भी आईपीएल में खेल चुके हैं।

Read More टी-20 रैंकिंग में भारत का दबदबा : अभिषेक-वरुण टॉप पर बरकरार, सिंकदर रजा बने शीर्ष ऑलराउंडर

तीन विदेशी खिलाड़ियों की एंट्री :

Read More महिला टी-20 वर्ल्ड कप-2026 : भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, 14 जून को होगी भिड़ंत

बीसीसीआई ने इस संशोधित सूची में तीन विदेशी खिलाड़ियों को भी जोड़ा है। इनमें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर क्रिस ग्रीन, दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज एथन बॉश और मलेशिया के विकेटकीपर बल्लेबाज वीरांदीप सिंह शामिल हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि एथन बॉश, मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश के भाई हैं। वहीं, वीरांदीप सिंह एकमात्र एसोसिएट नेशन के खिलाड़ी होंगे जो नीलामी में हिस्सा लेंगे।

निखिल की राष्ट्रीयता में बदलाव :

बीसीसीआई ने अपनी सूची में एक और बड़ा बदलाव किया है। भारतीय मूल के लेग स्पिनर निखिल चौधरी की राष्ट्रीयता को भारतीय से बदलकर ऑस्ट्रेलियाई कर दिया गया है। पहले उन्हें एक स्थानीय खिलाड़ी के रूप में दिखाया गया था। निखिल पिछले काफी समय से ऑस्ट्रेलिया में बसे हैं और वहीं लोकल क्रिकेट खेल रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

वैश्विक संकट: रियाद में हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने  सेवाएं स्थगित की, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग किया बंद वैश्विक संकट: रियाद में हमले के बाद अमेरिकी दूतावास ने सेवाएं स्थगित की, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग किया बंद
रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले के बाद सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। तनाव चरम पर है क्योंकि...
तेलंगाना में हर्षोल्लास और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनी होली, पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों के लिए जारी की चेतावनी
भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित