रणजी ट्रॉफी : रोहन का शतक, महिपाल चूके, राजस्थान ने पलटा मैच का रुख

मेहमान टीम के दूसरी पारी में 4 पर 297 रन

रणजी ट्रॉफी : रोहन का शतक, महिपाल चूके, राजस्थान ने पलटा मैच का रुख
सलामी बल्लेबाज रोहन राजभर (140) की शानदार शतकीय पारी और महिपाल लोमरोर (97) के साथ दूसरे विकेट के लिए बनी 209 रनों की साझेदारी की बदौलत राजस्थान ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले के दूसरे दिन शानदार वापसी करते हुए मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

जयपुर । सलामी बल्लेबाज रोहन राजभर (140) की शानदार शतकीय पारी और महिपाल लोमरोर (97) के साथ दूसरे विकेट के लिए बनी 209 रनों की साझेदारी की बदौलत राजस्थान ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले के दूसरे दिन शानदार वापसी करते हुए मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। धर्मशाला में मंगलवार को खेल के दूसरे दिन राजस्थान ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 297 रन बना लिए। पहली पारी में महज 78 रनों पर सिमट गई राजस्थान के पास अब 222 रनों की बढ़त हो चुकी है और उसके छह विकेट अभी शेष हैं। राजस्थान ने आज सुबह विगत दिन के 8 रन के स्कोर से पारी आगे शुरू की। सचिन यादव (9) का विकेट जल्दी ही गंवाने के बाद रोहन राजभर और महिपाल ने मजबूत के साथ मोर्चा संभाला। इस जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 209 रनों क मजबूत साझेदारी की। महिपाल लोमरोर अभागे रहे और मात्र 3 रन से अपने शतक से चूक गए। उन्हें 97 के निजी स्कोर पर गुलेरिया ने अपना शिकार बनाया।

महिपाल ने 190 गेंदों की अपनी पारी में 10 चौके लगाए। राजस्थान का तीसरा विकेट करण लाम्बा (26) के रूप में गिरा। दनि का खेल समाप्त होने से कुछ ही समय पहले अभिषेक कुमार ने रोहन राजभर की शानदार पारी का अंत कर दिया। रोहन ने 263 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्का जमाते हुए 140 रनों की पारी खेली। दिन का खेल समाप्त होने के समय कप्तान कार्तिक शर्मा 9 और नाइट वॉचमैन के रूप में आए विशाल हर्ष शून्य पर विकेट पर मौजूद थे। हिमाचल की ओर से अर्पित गुलेरिया और अभिषेक कुमार ने दो-दो विकेट लिए।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

''पैसों के लालच में बेटे-बहू बने हत्यारें'' खूनी बेटे ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानी, दोहरे हत्याकांड से गांव में पसरा मातम  ''पैसों के लालच में बेटे-बहू बने हत्यारें'' खूनी बेटे ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानी, दोहरे हत्याकांड से गांव में पसरा मातम 
बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुनी गांव में मंगलवार देर रात घर में सो रहे मां-बेटे...
दिवाली पर हवाई किराए में गजब अंतर, मुंबई जाने के 8 हजार तो आने के 25 हजार रुपए
जयपुर के तालकटोरा में मिला 14 वर्षीय छात्रा का शव, कम नंबर आने से थी परेशान 
दो से ज्यादा बच्चे तो चुनाव से बाहर नहीं: अब इस कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने ही उठा दिए सवाल
अंडर-14 नेशनल कप : तारीक अकादमी ने 6 विकेट से जीता मुकाबला, मैन ऑफ द मैच बने अरविंद
पंचायत चुनाव में कांग्रेस के 30 नेताओं की साख दांव पर, 6 सांसद, 15 विधायक और 9 पूर्व मंत्रियों की प्रतिष्ठा की परीक्षा
भारतीय गेंदबाजों का कहर : अर्शदीप ने झटके चार विकेट, न्यूजीलैंड की पारी 185 रनों पर सिमटी