आरडी सिंह मेमोरियल गोल्फ टूर्नामेंट, मनोविराज बने ग्रॉस विनर

टूर्नामेंट में प्रो ग्रॉस विनर ऋषिराज सिंह रहे

आरडी सिंह मेमोरियल गोल्फ टूर्नामेंट, मनोविराज बने ग्रॉस विनर

रामबाग गोल्फ क्लब में आयोजित आरडी सिंह मेमोरियल गोल्फ टूर्नामेंट के एमेच्योर वर्ग में मनोविराज शेखावत ग्रॉस विनर रहे।

जयपुर। रामबाग गोल्फ क्लब में आयोजित आरडी सिंह मेमोरियल गोल्फ टूर्नामेंट के एमेच्योर वर्ग में मनोविराज शेखावत ग्रॉस विनर रहे, जबकि दीपकरण सिंह ठक्कर उपविजेता रहे। टूर्नामेंट में प्रो ग्रॉस विनर ऋषिराज सिंह रहे, जबकि इस कैटेगरी में विशाल सिंह और अभ्युदय रावत संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

स्वर्गीय आरडी सिंह की पत्नी आशा कुमारी ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उनके पुत्र सहदेव सिंह और सौम्यदेव सिंह, गोल्फ क्लब के कैप्टन योगेन्द्र सिंह और टूर्नामेंट संयोजक हिमांशु शर्मा भी मौजूद थे। हैंडीकैप कैटेगरी 0-9 में पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ विजेता और अर्जुन कुच्छल उपविजेता, 10-16 कैटेगरी में नैतिक चौहान विजेता और रोहित स्वामी उपविजेता तथा 17-24 कैटेगरी में शौर्यवर्धन शर्मा विजेता और ध्वनिल गिलारा उपविजेता रहे। सीनियर कैटेगरी में प्रदीप टाक, सुपर सीनियर कैटेगरी में एनएस राठौड़ और बेस्ट लेडी गोल्फर में शिक्षा जैन ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन