डेढ़ साल बाद वापसी पर बोले ऋषभ पंत - मैं हर समय मैदान में रहना चाहता हूं

मैदान पर आने के बाद मुझे हर चीज पसंद आई

डेढ़ साल बाद वापसी पर बोले ऋषभ पंत - मैं हर समय मैदान में रहना चाहता हूं

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि लंबे समय के बाद मैदान में आने पर मुझे हर किसी का समर्थन मिला और हर चीज पसंद आई। उन्होंने कहा कि मैं हर समय मैदान में रहना चाहूता हूं।

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि लंबे समय के बाद मैदान में आने पर मुझे हर किसी का समर्थन मिला और हर चीज पसंद आई। उन्होंने कहा कि मैं हर समय मैदान में रहना चाहूता हूं।

लखनऊ सुपर जायंट्स खिलाफ मिली जीत के बाद पंत ने कहा कि हर कोई जानता था कि मैं डेढ़ साल बाद खेल रहा हूं। मैदान के बाहर मुझे वापसी करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। मैदान पर आने के बाद मुझे हर चीज पसंद आई। मैं अब इससे बिल्कुल भी दूर नहीं रहना चाहता। मैं हर समय मैदान पर रहना चाहता हूं।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए मैदान पर वापस आना शानदार अनुभव था। मुझे पूरे भारत में जिस तरह का समर्थन मिला वह अद्भुत था। मैं यह देख कर काफी खुश था। मैं जहां भी खेलने गया, मुझे हर व्यक्ति से समर्थन मिला।

 उन्होंने इस सत्र में टीम में कई तरह की समस्याओं पर कहा कि हमने सत्र की शुरुआत बहुत उम्मीद के साथ की थी। हालांकि कुछ खिलाड़ियों के चोट, कई उतार-चढ़ाव और कुछ खिलाड़ियों का बिमार हो जाना हमें महंगा पड़ा। हालांकि एक फ्रेंचाइजी के रूप में आप हर समय शिक़ायत नहीं कर सकते। आपके हाथ में जो कुछ भी है, उसका आपको सबसे अच्छा उपयोग करना होगा।

Read More नेशनल सलेक्शन ट्रायल 50 मीटर 3पी राइफल : तिलोत्तमा की तीसरी जीत, पुरुष वर्ग में किरण अंकुश जाधव ने हासिल किया शीर्ष स्थान 

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम प्लेऑफ बहुत करीब थे। जैसा कि आप देख सकते हैं कि आखिरी मैच तक देख हम प्लेऑफ के लिए करीबी मुकाबले में हैं। आप जानते हैं कि कुछ चीजें हैं, जिन्हें आप नियंत्रित कर सकते हैं, और कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें आप नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। पिछला मैच में नहीं खेल सका। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि अगर मैं खेला होता तो हम निश्चित रूप से जीत जाते लेकिन मुझे लगता है कि हमारे पास क्वालिफाई करने का बेहतर अवसर होता।

Read More हम फिर चैंपियन : भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराया

उन्होंने कहा कि मैंने मैदान पर लगातार अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास किया। वह इस सत्र में 155.40 की स्ट्राइक रेट से 13 मैचों में 446 रन बनाते हुए वह दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष स्कोरर रहे।  

Read More हार्दिक पांड्या के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग : राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का लगा आरोप, जानें पूरा मामला 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत