एशिया कप-2025 में संजू सैमसन तोड़ सकते हैं एमएस धोनी का रिकॉर्ड, सैमसन के ‘नो लुक सिक्स’ काफी चर्चा में 

भारतीय टीम दुबई रवाना 

एशिया कप-2025 में संजू सैमसन तोड़ सकते हैं एमएस धोनी का रिकॉर्ड, सैमसन के ‘नो लुक सिक्स’ काफी चर्चा में 
एशिया कप-2025 में संजू सैमसन, महेंद्र सिंह धोनी के टी-20 में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकार्ड तोड़ सकते हैं।

नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जाने वाले आगामी एशिया कप-2025 में संजू सैमसन पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टी-20 में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकार्ड तोड़ सकते हैं। हाल ही में संजू सैमसन के ‘नो लुक सिक्स’ की भी काफी चर्चा हुई। जब वो फॉर्म में होते हैं तो उनके बल्ले को रोकना नामुमकिन होता है, केरल लीग में उन्होंने पांच मैचों में ही 30 छक्के लगाकर साबित कर दिया कि वो अंतरराष्ट्रीय टी-20 के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं और एशिया कप में उन्हें प्लेइंग इलेवन में रखना फायदेमंद साबित होगा। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि वे किस नंबर पर खेलने वाले हैं।

85 मैचों में 52 छक्के मारे हैं धोनी ने :

संजू इस एशिया कप में धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। दरअसल धोनी के नाम किसी विकेटकीपर के द्वारा अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 85 मैचों में 52 छक्के मारे हैं। उनका ये रिकॉर्ड फिलहाल कोई विकेट कीपर बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया। लेकिन संजू सैमसन इसके बहुत करीब हैं और मजे की बात है कि वो फुल फॉर्म में भी हैं। संजू फिलहाल 36 छक्के जड़ चुके हैं और धोनी से केवल 17 छक्के दूर हैं। संजू के बाद ऋषभ पंत का नंबर है जो 35 छक्कों के दूसरे साथ नंबर पर हैं।

भारतीय टीम दुबई रवाना :

Read More जयपुर में लगेगा हरमनप्रीत कौर का वैक्स स्टैच्यू, खुद करेंगी अनावरण

भारतीय टीम अभ्यास के लिए दुबई रवाना हो चुकी है। संजू भी टीम में शामिल हैं और इसीलिए केरल लीग को उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया। अब तक खेले मैचों में ही उनका तूफानी अवतार किसी से छिपा नहीं है। केरल लीग में उन्होंने केवल पांच मैच खेले जिसमें उन्होंने 368 रन बनाएं जिसमें 24 चौके और 30 छक्के शामिल हैं। उनका एक गेंद पर 13 रन बनाना भी काफी चर्चा में रहा था। इसी लीग में संजू का स्ट्राइक रेट 186 रहा था जो काबिल ए तारीफ है। पिछले एक साल में ही संजू ने भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय टी-20 में खेलते हुए 12 मैचों में तीन शतक जड़े हैं, हाल में वो फुल फॉर्म में भी चल रहे हैं ऐसे में देखना है कि उन्हें किस नंबर पर खेलने भेजा जाता है साथ ही वो धोनी का सबसे ज्यादा छक्के का रिकार्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।

Read More जयपुर में हरमनप्रीत कौर के वैक्स स्टेच्यू का अनावरण, बोलीं- यह मेरे लिए गर्व का पल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया  जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया 
डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में...
राहुल गांधी का केंद्र पर फोन टैपिंग का आरोप, फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती
असंतुष्टों की पैरवी करना पड़ा भारी, रूस में 66 वर्षीय मानवाधिकार वकील को 12 साल कैद
नितिन नवीन ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, बोले- छठ महापर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं को विश्वभर में दिलाता है विशिष्ट पहचान, सुनाई बचपन की यादें
राजीविका और डेयरी सेक्टर से महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर 
केन्या में भीषण हादसा: इमारत का हिस्सा ढहने से 6 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
वक्री शुक्र 14 को होंगे मार्गी, चार राशियों की लाइफ होगी लग्जरी, राशि वालों के लिए नौकरी में तरक्की