पुणे की जगह ब्रेबोर्न में होगा दिल्ली और पंजाब का मैच

कोविड के कारण बदला स्थान, मैच का फैसला सुबह टेस्ट के बाद

पुणे की जगह ब्रेबोर्न में होगा दिल्ली और पंजाब का मैच
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती

मुम्बई। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार का मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की जगह मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। खेल की  सुबह कैपिटल्स के खिलाड़ियों का आरटीपीसीआर टेस्ट होने के बाद ही मैच को हरी झंडी मिलेगी। यदि मैच 20 अप्रैल को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो पाता है, तो आईपीएल इस मैच को पुनर्निर्धारित करेगा। क्रिकइंफो को पता चला है कि आईपीएल प्रबंधन ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के कई सदस्यों के पॉजिटिव आने के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

मार्श अस्पताल में भर्ती
कैपिटल्स की ओर से जारी बयान में पुष्टि की गई है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श को उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मार्श के अलावा, दो सहायक स्टाफ सदस्यों की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ऐसे में आईपीएल प्रबंधन बायो बबल को सुरक्षित बनाए रखने के लिए टीमों को यात्रा करने देने के पक्ष में नहीं है।

5 दिन में 4 सदस्य पॉजिटिव आए
आईपीएल प्रबंधन के अनुसार दिल्ली की टीम के पांच सदस्य पिछले चार दिनों में कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। फिजियो पैट्रिक फारहार्ट के अलावा इसमें आॅल राउंडर मार्श, मसियूज चेतन कुमार, टीम के चिकित्सक डॉ. अभिजीत सालवी और सोशल मीडिया टीम के सदस्य आकाश माने शामिल हैं। कैपिटल्स की पूरी टीम का मंगलवार की सुबह टेस्ट किया गया। इसके नतीजे के अनुसार सभी सदस्य निगेटिव आए हैं। बुधवार सुबह खिलाड़ियों की एक ताजा राउंड में टेस्टिंग की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता समाज को नई दिशा देने वाले प्रधानमंत्री के विचार, मदन राठौड़ ने कहा- राजनीतिक जीवन में मर्यादित भाषा की आवश्यकता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रेरणा, नवाचार और जनभागीदारी का...
ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में एसआईआर शुरू : बीएलओ घर-घर उपलब्ध करा रहे फॉर्म, मतदाता बीएलओ के पास या ऑनलाइन करा सकते है जमा
ईरान से समझौते के करीब : ट्रंप ने कहा- समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, भजनलाल ने युवाओं से किया अपने कौशल का विकास करने का आह्वान
सरकार अपनी कमी पहचान, बिजली संकट से राहत दिलाए: जूली
ऑपरेशन इकोनॉमिक फ्यूरी का एक्शन: ईरान पर टूटा दुखों का पहाड़, अमेरिका ने जब्त किए एक करोड़ क्रिप्टोकरेंसी
UP में सूर्या प्रताप हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई : आरोपी मुठभेड़ में ढेर, पुलिस के रोकने पर चलाई गोली