आईपीएल : मुंबई इंडियंस की लगातार सातवीं शर्मनाक हार

धोनी ने आखिरी गेंद पर चौका लगा दिलाई चेन्नई को जीत

आईपीएल : मुंबई इंडियंस की लगातार सातवीं शर्मनाक हार
तालिका में मुम्बई जहां आखिरी स्थान पर है, वहीं चेन्नई भी 4 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है।

मुम्बई। पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने आखिरी गेंद पर चौका लगा गुरुवार को यहां आईपीएल मुकाबले में मुम्बई इंडियंस को तीन विकेट से हरा दूसरी जीत दर्ज की। मुम्बई की यह लगातार सातवीं हार है। टीम अभी तक तालिका में अपना खाता भी नहीं खोल सकी है। तालिका में मुम्बई जहां आखिरी स्थान पर है, वहीं चेन्नई भी 4 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है।


पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 155 रन बनाए थे। धोनी ने आखिरी ओवर की चार गेंदों पर 16 रन बटोर चेन्नई को रोमांचक जीत दिलाई। जयदेव उनादकट की आखिरी चार गेंदों पर धोनी ने 6, 4, 2, 4 रन बना मैच जीत लिया। मुंबई इंडियंस की ओर से दिए गए 156 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बहुत खराब रही। सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ पहली ही गेंद पर आउट हो गए। मिचेल सेंटनर भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। इसके बाद रॉबिन उथप्पा ने अंबाती रायुडू के साथ साझेदारी बनाई लेकिन उथप्पा 25 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हो गए। शिवम दुबे (13) भी जल्दी ही चलते बने।  रायुडू 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रविंद्र जडेजा 3 रन भी आउट हो गए। इसके बाद सारी जिम्मेदारी पूर्व कप्तान एमएस धोनी पर ही आ गई।

धोनी ने आखिरी चार गेंदों पर बनाए 16 रन
जयदेव उनादकट के आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर ड्वेन प्रिटोरियस आउट हो गए। ब्रावो ने एक रन लेकर धोनी को मौका दिया और इसके बाद अगली 4 गेंदों पर धोनी ने सारा काम कर दिया। इससे पहले तिलक वर्मा के नाबाद 51 रन  और सूर्यकुमार यादव के 32 की पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 156 रनों का लक्ष्य दिया था।

स्कोर बोर्ड:
मुम्बई इंडियंस :     रन गेंद 4 6
रोहित को. सेंटनर बो. मुकेश  0 2 0 0
इशान बो. मुकेश   0 1 0 0
ब्रेविस को. धोनी बो. मुकेश   4 7 0 0
सूर्या को. मुकेश बो. सेंटनर   32 21 3 1
तिलक अविजित    51 43 3 2
रितिक को. उथप्पा बो. ब्रावो   25 25 3 0
पोलार्ड को . दुबे बो. तीक्षणा   14 9 1 1
डेनियल पगबाधा बो. ब्रावो   5 3 1 0
उनादकट अविजित   19 9 1 1
अतिरिक्त :     5
कुल : 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन।
विकेट पतन : 1-0 (रोहित), 2-2 (इशान), 3-23 (बे्रविस), 4-47 (सूर्या), 5-85 (रितिक), 6-111 (पोलार्ड), 7-120 (डेनियल).
गेंदबाजी : मुकेश 3-0-19-3, सेंटनर 3-0-16-1, तीक्षणा 4-0-35-1, जडेजा 4-0-30-0, प्रिटोरियस 2-0-17-0, ब्रावो 4-0-36-2.

 

स्कोर बोर्ड:
चेन्नई सुपर किंग्स :    रन गेंद 4 6
रितुराज को. तिलक बो. डेनियल    0 1 0 0
उथप्पा को. बे्रविस बो. उनादकट    30 25 2 2
सेंटनर को. उनादकट बो. डेनियल    11 9 2 0
रायुडु को. पोलार्ड बो. डेनियल   40 35 2 3
दुबे को. इशान बो. डेनियल    13 14 0 1
जडेजा को. तिलक बो. मेरेदीत 3 8 0 0
धोनी अविजित    28 13 3 1
प्रिटोरियस पगबाधा बो. उनादकट    22 14 2 1
ब्रावो अविजित    1    1    0    0 1 1 0 0
अतिरिक्त :     8
कुल : 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन।

विकेट पतन : 1-0 (रितुराज), 2-16 (सेंटनर), 3-66 (उथप्पा), 4-88 (दुबे), 5-102 (रायुडू) , 6-106 (जडेजा), 7-139 (प्रिटोरियस).
गेंदबाजी : डेनियल 4-0-30-4, बुमराह 4-0-29-0, मेरेदीत 4-0-25-1, उनादकट 4-0-48-2, रितिक 4-0-23-0.
प्लेयर ऑफ द मैच : मुकेश चौधरी (सीएसके)
आईपीएल अंक तालिका
टीम    मैच    जीते    हारे   अंक    रन रेट
गुजरात टाइटंस     6    5    1    10    +0.395
आरसीबी    7    5    2    10    +0.251
राजस्थान रॉयल्स     6    4    2   8    +0.380
लखनऊ जायंट्स    7    4    3    8    +0.124
हैदराबाद   6    4    2    8    -0.077
दिल्ली कैपिटल्स   6    3   3    6    +0.942
केकेआर   7    3   4    6   +0.160
पंजाब किंग्स    7   3   4    6    -0.562
सीएसके   7   2   5    4    -0.534
मुंबई इंडियंस   7   0    7    0    -0.892








Read More वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस