बेंगलुरू की हैदराबाद पर जीते के साथ ही बढ़े प्ले ऑफ की ओर कदम

हसरंगा ने 18 रन देकर लिए पांच विकेट

बेंगलुरू की हैदराबाद पर जीते के साथ ही बढ़े प्ले ऑफ की ओर कदम
बेंगलुरु ने हैदराबाद को हराकर प्ले ऑफ की तरफ बढ़ाया कदम

मुम्बई। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने रविवार दोपहर के आईपीएल मैच में वानिंदु हसारंगा के पांच विकेट की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को 67 रन की करारी शिकस्त दी।  इस जीत के साथ बेंगलुरु के 12 मैच में 14 पॉइंट हो गए और टीम ने प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। यह 11 मैचों में हैदराबाद की छठी और लगातार चौथी हार है। इसी के साथ हैदराबाद पॉइंट्स टेबल पर एक पायदान नीचे गिरकर छठे स्थान पर पहुंच गई है।  193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की पारी 125 के स्कोर पर ही सिमट गई। हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने 37 गेंदों पर 58 रन बनाये जबकि बेंगलुरु के लिए हसरंगा ने चार ओवर में महज 18 रन देकर पांच विकेट चटके। प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हैदराबाद को अपने बाकी तीनों मैच जीतने होंगे।  


पहले ही ओवर में खो दी सलामी जोड़ी
लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने पहले ओवर में ही दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया। कप्तान केन विलियमसन ने एक भी गेंद का सामना नहीं किया और पारी की पहली गेंद पर ही रनआउट हो गये। ओवर की पांचवी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने अभिषेक शर्मा को शून्य के निजी स्कोर पर बोल्ड कर पवेलियन की ओर चलता किया।  

हार से हैदराबाद की राह हुई मुश्किल
इस जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है जबकि हैदराबाद के लिए रास्ता मुश्किल हो गया है। प्लेआॅफ की उम्मीद को बरकरार रखने के लिए उन्हें अपने बचे हुए तीनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी।    

हसरंगा ने 18 रन देकर लिए पांच विकेट
बेंगलुरु के लिए वानिंदू हसरंगा ने अपने चार ओवर में महज 18 रन देकर पांच विकेट झटके जबकि जोश हेजलवुड ने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिये। हर्षल पटेल और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।  अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए हसरंगा को प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया।

स्कोर बोर्ड:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु :     रन गेंद 4 6
कोहली को. विलियम्सन बो. सुचीत  0 1 0 0
प्लेसिस अविजित  73 50 8 2
पाटीदार को. त्रिपाठी बो. सुचीत  48 38 4 2
मैक्सवेल को. मारक्रम बो. त्यागी    33 24 3 2
कार्तिक अविजित    30 8 1 4
अतिरिक्त :     8
कुल : 20 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन।
विकेट पतन : 1-0 (कोहली), 2-105 (पाटीदार), 3-159 (मैक्सवेल).
गेंदबाजी : सुचीत 4-0-30-2, भुवनेश्वर 4-0-34-0, फारूकी 4-0-47-0, त्यागी 4-0-42-1, उमरान 4-0-25-1, अभिषेक 2-0-13-0.
स्कोर बोर्ड:
सनराइजर्स हैदराबाद :     रन गेंद 4 6
अभिषेक बो. मैक्सवेल   0 3 0 0
विलियम्सन रन आउट   0 0 0 0
त्रिपाठी को. लोमरोर बो. हेजलवुड   58 37 6 2
मारक्रम को. कोहली बो. हसारंगा    21 27 1 1
पूरन को. शाहबाज बो. हसारंगा    19 14 2 1
सुचीत स्टं. कार्तिक बो. हसारंगा   8 9 0 1
त्यागी को पाटीदार बो. हेजलवुड   0 1 0 0
भुवनेश्वर को. प्लेसिस बो. हर्षल 8 9 1 0
उमरान पगबाधा बो. हसारंगा  0 1 0 0
फारूकी अविजित 2 8 0 0
अतिरिक्त :     7
कुल : 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 125 रन।
विकेट पतन : 1-0 (विलियम्सन), 2-1 (अभिषेक), 3-51 (मारक्रम), 4-89 (पूरन), 5-104 (सुचीत), 6-114 (त्रिपाठी), 7-114 (त्यागी), 8-114 (शशांक), 9-114 (उमरान), 10-125 (भुवनेश्वर).
गेंदबाजी : मैक्सवेल 2-0-13-1, हेजलवुड 4-0-17-2, शाहाबाज 2-0-20-0, सिराज 3-0-27-0, लोमरोर 1-0-7-0, हर्षल 3.2-0-20-1, हसारंगा 4-1-18-5.
प्लेयर ऑफ द मैच : वानिन्दु हसारंगा (आरसीबी)
आईपीएल  अंक तालिका
टीम   मैच    जीते    हारे    अंक   रन रेट
लखनऊ जायंट्स    11 8 3 16 +0.703
गुजरात टाइटंस     11 8 3 16 +0.120
राजस्थान रॉयल्स    11 7 4 14 +0.326
आरसीबी        12 7 5 14 -0.115
दिल्ली कैपिटल्स    11 5 6 10 +0.150
हैदराबाद    11 5 6 10 +0.031
पंजाब किंग्स    11 5 6 10 -0.231
सीएसके    11 4 7 8 +0.028
केकेआर    11 4 7 8 -0.304
मुंबई इंडियंस    10 2 8 4 -0.725








Read More भारत 12 साल बाद इंग्लैंड से टी-20 सीरीज हारा, हैरी ब्रूक-फिल साल्ट के दम पर मेजबान टीम 9 विकेट से जीती

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता