आयु धोखाधड़ी के दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी : बीएआई

दोनों खिलाड़ियों का पंजीकरण रद्द किया जाएगा

आयु धोखाधड़ी के दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी : बीएआई

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के सचिव संजय मिश्रा ने खिलाड़ियों और अभिभावकों को आश्वासन देते हुए कहा है कि संघ उम्र में किसी भी तरह की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं करेगा और मोहाली में हुई बैठक में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के सचिव संजय मिश्रा ने खिलाड़ियों और अभिभावकों को आश्वासन देते हुए कहा है कि संघ उम्र में किसी भी तरह की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं करेगा और मोहाली में हुई बैठक में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।  उल्लेखनीय है कि मोहाली में आयोजित ऑल इंडिया सब-जूनियर (अंडर-13) रैंकिंग टूर्नामेंट में शुक्रवार को आयु सीमा से ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों के भाग लेने से अभिभावक नाखुश थे। अभिभावकों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया जिसके बाद कई मुकाबले निलंबित कर दिये गये जबकि कई स्थगित कर दिये गये।

दोनों खिलाड़ियों का पंजीकरण रद्द किया जाएगा
मिश्रा ने इस घटना के बाद शनिवार को स्वंय मोहाली जाकर अभिभावकों से एक घंटे तक बातचीत की। मिश्रा ने बैठक के बाद अभिभावकों को आश्वासन दिया कि बीएआई के पास उन दोनों खिलाड़ियों के पहचान पत्र हैं जिन्होंने पंजीकरण के समय संदिग्ध दस्तावेज जमा कराये थे। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा और अन्य आरोपी खिलाड़ियों के खिलाफ विस्तृत जांच की जाएगी।  मिश्रा ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा, आयु-धोखाधड़ी समिति की बैठक के बाद दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

 विरोध के बाद मैच एक दिन के लिए स्थगित
योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया रैंकिंग अंडर-13 स्पर्धाओं के पहले दिन के मुख्य ड्रॉ मैचों को एक घंटे की कार्रवाई के बाद ही रोकना पड़ा था। अभिभावकों के विरोध के बाद इसे एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था।  खिलाड़ियों और अभिभावकों के बीच चर्चा थी कि बैठक के बाद फिर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से रैंकिंग अंक छीन लिए जाएंगे, लेकिन मिश्रा ने स्पष्ट किया कि बीएआई द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया था और आयोजकों के पास इस तरह के एक महत्वपूर्ण मुद्दे पर निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं था।  

अंक काटना और  रद्द करना पूरी तरह बीएआई के हाथ में
उन्होंने कहा, टूर्नामेंट के अंक काटना या रद्द करना पूरी तरह से बीएआई के हाथ में है। एक स्थानीय व्यक्ति ने भ्रम पैदा कर माता-पिता तक गलत संदेश पहुंचाया था जिसका बीएआई से कुछ लेना-देना नहीं है। किसी भी अंक को कम या रद्द नहीं किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति : कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 21 करोड़ के विकास कार्य, व्यापारियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति : कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 21 करोड़ के विकास कार्य, व्यापारियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने कृषि उपज मंडियों के विकास के लिए 21.26 करोड़ रुपए के...
तमिलनाडु में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हुआ वाहन : खाई में गिरा पर्यटकों से भरा ट्रैवलर, हादसे में 9 लोगों की मौत
विश्व धरोहर दिवस : जंतर-मंतर में पर्यटकों को मिला नि :शुल्क प्रवेश, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक धरोहर की महत्ता को जाना
प्रदेश में भीषण गर्मी की चेतावनी : अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है बढ़ोतरी, धूलभरी आंधी और बारिश की संभावना
अंतरराष्ट्रीय विधायी प्रशिक्षण कार्यक्रम : वासुदेव देवनानी ने कहा- सरल भाषा से जनता तक पहुंचे कानून, पारदर्शिता जरूरी
आज रात देश को संबोधित करेंगे मोदी : महिला आरक्षण विधेयक पर रख सकते है अपनी बात, विधेयक के गिरने के लिए विपक्ष को ठहराया जिम्मेदार
आरएएस-2024 का फाइनल रिजल्ट जारी : बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, 2391 अभ्यर्थी वरीयता सूची में शामिल