सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : झारखंड ने पहली बार जीता खिताब, फाइनल में हरियाणा को 69 रन से हरा रचा इतिहास
ईशान ने ठोका शतक
झारखंड ने हरियाणा को 69 रन से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पहली बार जीती। झारखंड ने 262 रन बनाए। ईशान प्लेयर ऑफ द मैच और अनुकूल रॉय प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।
पुणे। कप्तान ईशान किशन (101) की शतक और कुमार कुशाग्र (81) के साथ उसकी दूसरे विकेट की शतकीय साझेदारी की बदौलत झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से पराजित कर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब पहली बार जीत इतिहास रच दिया।
ईशान किशन रहे प्लेयर ऑफ द मैच :
ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच तथा अनुकूल रॉय को प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार से नवाजा गया। पुणे में हरियाणा ने टॉस जीतकर झारखंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 262 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में हरियाणा की टीम 18.3 ओवर में ही 193 रन सिमट गई। इस प्रकार झारखंड ने 69 रन की जीत के साथ खिताब अपने नाम कर लिया।
बिखरी हरियाणा टीम :
263 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की शुरूआत झटकों के साथ हुई। विकास सिंह ने पारी के पहले ही ओवर में कप्तान अंकित कुमार (0) और आशीष सिवाच (0) को अपना शिकार बनाया। इसके बाद अर्श रंगा (17 रन) को सुशांत मिश्रा ने बोल्ड किया। इस मुकाबले में हरियाणा के बल्लेबाज झारखंड के गेंदबाजों के आगे ज्यादा देर टिक नहीं सके। नियमित अंतराल पर उनके विकेट गिरते रहे और टीम 193 रन पर सिमट गई। हरियाणा के लिए सर्वाधिक रन यशवर्धन दलाल (53) ने बनाए। समंत ने 38 और निशांत सिंधु ने 31 रन बनाए।
अभिषेक की बराबरी की :
इसके बाद सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को कुमार कुशाग्र का साथ मिला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान ईशान किशन ने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में अभिषेक शर्मा के बराबर पहुंच गए।
ईशान ने ठोका शतक :
इससे पहले, ईशान किशन के शतक और कुमार कुशाग्र के अर्धशतक की मदद से झारखंड ने हरियाणा के सामने 263 रनों का लक्ष्य रखा। झारखंड की शुरूआत इस मैच में झटके साथ हुई। पहले ही ओवर में अंशुल कंबोज ने विराट सिंह (2) को अपना शिकार बनाया।

Comment List