वातावरण में ढलने का प्रयास कर रहे है सूर्या

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022

वातावरण में ढलने का प्रयास कर रहे है सूर्या

सूर्यकुमार ने बीसीसीआई द्वारा  ट्वीट की गई एक वीडियो में कहा कि मैं वास्तव में यहां आने और पहले अभ्यास सत्र में भाग लेने, मैदान पर जाने, दौड़ने और यह देखने के लिए उत्सुक था कि यहां माहौल कैसा है।

पर्थ। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022 से पूर्व ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले अभ्यास सत्र के बारे में कहा कि वह बेहद उत्साहित थे लेकिन उन्होंने वातावरण में ढलने का प्रयास किया। सूर्यकुमार ने बीसीसीआई द्वारा  ट्वीट की गई एक वीडियो में कहा कि मैं वास्तव में यहां आने और पहले अभ्यास सत्र में भाग लेने, मैदान पर जाने, दौड़ने और यह देखने के लिए उत्सुक था कि यहां माहौल कैसा है। पहला नेट सत्र वास्तव में अद्भुत था। मैं सिर्फ यह देखना चाहता था कि विकेट की गति और उछाल कैसा है, इसलिए जाहिर तौर पर शुरुआत थोड़ी धीमी है। थोड़ा उत्साह था लेकिन साथ ही वातावरण के अनुकूल होना और अपनी प्रक्रिया का पालन करना बहुत महत्वपूर्ण है।  

रणनीति बदलाव पर होगा जोर

सूर्यकुमार ने ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदानों में रन बनाने के लिये रणनीतियों में बदलाव की आवश्यकता पर भी जोर दिया।  उन्होंने कहा, अभ्यास के दौरान विकेट की उछाल, गति और मैदान के बड़े आयामों को ध्यान में रखते हुए रन बनाने के तरीके पर योजना तैयार करना महत्वपूर्ण है।  

भारत दो अभ्यास मैच खेलेगा 

Read More चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बरकरार रखी ओवरऑल चैंपियनशिप, ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज बने केआईयूजी के सबसे सफल एथलीट

भारत को टी-20 विश्व कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले 17 अक्टूबर को ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और 19 अक्टूबर को उसी मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने हैं।  भारत 23 अक्टूबर को मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ अपने टी-20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा। 

Read More दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20, जीत के साथ शुरुआत करने उतरेगा भारत

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा