महिला टीम ने आस्ट्रेलिया-ए को 2-1 से पराजित किया

नवनीत कौर (10वें) और दीप ग्रेस एक्का (25वें मिनट) ने गोल किए

महिला टीम ने आस्ट्रेलिया-ए को 2-1 से पराजित किया
भारत ने जल्द ही तीन पेनल्टी कार्नर अर्जित करते हुए आस्ट्रेलिया ए के डिफेंस पर दबाव बनाया और नवनीत कौर ने रिवर्स हिट के साथ पहला गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी। भारत ने  दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में पिछली रेखा से गति बनाना जारी रखा।

एडिलेड। भारतीय महिला हॉकी टीम ने आस्ट्रेलिया दौरे के पांचवें और अंतिम मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को आस्ट्रेलिया ए पर 2-1 की रोमांचक जीत दर्ज की। भारत के लिए नवनीत कौर (10वें) और दीप ग्रेस एक्का (25वें मिनट) ने गोल किए। आस्ट्रेलिया ए का एकमात्र गोल एबिगेल विल्सन (22वें मिनट) ने किया। पिछला मुकाबला 3-2 से जीतने के बाद आस्ट्रेलिया ने आत्मविश्वास के साथ शुरुआत की और गेंद को अपने कब्जे में रखा। भारतीय टीम के रक्षण में गुरजीत कौर ने सतर्कता दिखाई और विपक्षी टीम को सर्कल के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। भारत ने जल्द ही तीन पेनल्टी कार्नर अर्जित करते हुए आस्ट्रेलिया ए के डिफेंस पर दबाव बनाया और नवनीत कौर ने रिवर्स हिट के साथ पहला गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी। भारत ने  दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में पिछली रेखा से गति बनाना जारी रखा।

आस्ट्रेलिया ए ने तेज जवाबी हमले से गोल पर एक निशाना साधा लेकिन कप्तान सविता पूनिया उसे रोकने में सफल रहीं। आस्ट्रेलिया ए ने दूसरे क्वार्टर के बीच में मैच का अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया। एबिगेल ने जोरदार ड्रैगफ्लिक के साथ इस पेनल्टी को गोल में बदलते हुए स्कोर बराबर कर दिया। आस्ट्रेलिया की खुशी हालांकि ज्यादा देर तक नहीं टिकी और दीप ग्रेस एक्का ने तीन मिनट बाद ही पेनल्टी कार्नर पर अपनी ड्रैगफ्लिक से भारत को फिर से बढ़त दिला दी।

वंदना कटारिया ने हाफ टाइम के बाद बायीं ओर से आक्रमण करते हुए भारत को एक और पेनल्टी कार्नर दिलाया। इस बार हालांकि आस्ट्रेलिया ए का रक्षण खतरे को टालने में कामयाब रहा। नेहा गोयल ने मिडफील्ड को नियंत्रित करते हुए भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति के लिये रास्ता बनाया जिसका दबाव मेजबान टीम के डिफेंस ने महसूस किया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश