विजय हजारे ट्रॉफी: अभिजीत का शतक, लोमरोर की अर्द्धशतकीय पारी, अमन की शानदार गेंदबाजी,तमिलनाडु को 19 रनों से हरा राजस्थान क्वार्टर फाइनल में

तमिलनाडु को पराजित कर अंतिम आठ में जगह बना ली 

विजय हजारे ट्रॉफी: अभिजीत का शतक, लोमरोर की अर्द्धशतकीय पारी, अमन की शानदार गेंदबाजी,तमिलनाडु को 19 रनों से हरा राजस्थान क्वार्टर फाइनल में

टास हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान की टीम 47.3 ओवर में 267 रनों का स्कोर बना ऑलआउट हो गई।

जयपुर। सलामी बल्लेबाज अभिजीत तोमर (111) के शतक और कप्तान महिपाल लोमरोर (60) की अर्द्धशतकीय पारी के बीद अमन शेखावत (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान ने वड़ौदरा में खेले विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु को 19 रनों से पराजित कर अंतिम आठ में जगह बना ली। 

टास हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान की टीम 47.3 ओवर में 267 रनों का स्कोर बना ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में राजस्थान के गेंदबाजी आक्रमण के आगे तमिलनाडु की पूरी टीम 47.1 ओवर में 248 रनों पर सिमट गई और राजस्थान ने 19 रनों से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।

अभिजीत ने पूरा किया शतक :

अभिजीत तोमर ने 125 गेंदों में 12 चौके और चार छक्के लगाते हुए 111 रनों की शतकीय पारी खेली। कार्तिक शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। समर्पित जोशी (15) को साई किशोर ने आउट किया। मानव सुथार (एक) को भी साई किशोर ने अपना शिकार बनाया। अजय सिंह (दो) और खलील अहमद (एक) को चक्रवर्ती ने आउट किया। तमिलनाडु की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने पांच विकेट लिए। संदीप वारियर और साई किशोर को दो-दो  विकेट मिले।

Read More एएफसी महिला एशियाई कप 2026: राष्ट्रगान गाने से मना करने वाली पांचों ईरानी महिला फटबॉलरों को ऑस्ट्रेलिया ने दी शरण, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी किया समर्थन

लोमरोर-तोमर की शानदार साझेदारी :

Read More गुवाहाटी में सितारों की चमक : जयपुर के हिस्से बची ‘खुरचन’, जयपुर के क्रिकेट प्रेमियों को नहीं दिखेगी रोहित-धोनी-विराट की झलक

मैच में राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 10वें ओवर में त्रिलोक नाग ने सचिन यादव (चार) को आउटकर तमिलनाडु को पहली सफलता दिलाई। लेकिन इसके बाद कप्तान महिपाल लोमरोर ने सलामी बल्लेबाज अभिजीत तोमर के साथ दूसरे विकेट के लिए 160 रन जोड़े। 32वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने महिपाल को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। महिपाल ने 49 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के लगाते हुए 60 रनों की पारी खेली। दीपक हूडा (सात) को भी वरूण चक्रवर्ती ने बोल्ड आउट किया।

Read More आईपीएल-2026 का कार्यक्रम जारी : पहले चरण में होंगे 20 मुकाबले, आरसीबी और हैदराबाद में होगा उद्घाटन मुकाबला 

तमिलनाडु की अच्छी शुरुआत :

जवाब में तमिलनाडु के लिए तुषार रहेजा और नारायण जगदीशन की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। खलील अहमद ने तुषार रहेजा (11) को आउटकर राजस्थान को पहली सफलता दिलाई। इस मैच में तमिलनाडु के ओपनर एन जगदीशन ने विस्फोटक बल्लेबाजी की और पारी के दूसरे ओवर में छह गेंद पर छह चौके जड़ दिए। तमिलनाडु का तीसरा विकेट नारायण जगदीशन (65) के रूप में गिरा। बाबा इन्द्रजीत (37), विजय शंकर (49) और मोहम्मद अली (34) ने कुछ देर तक संघर्ष किया।  राजस्थान की ओर से अमन शेखावत ने तीन विकेट लिए, अनिकेत चौधरी, अजय सिंह को दो-दो विकेट मिले। खलील अहमद ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत