डब्ल्यूपीएल : यूपी वॉरियर्ज को मिली पहली जीत, हरलीन की नाबाद फिफ्टी, मुंबई को 7 विकेट से हराया 

नैट सीवर ने ठोका अर्द्धशतक 

डब्ल्यूपीएल : यूपी वॉरियर्ज को मिली पहली जीत, हरलीन की नाबाद फिफ्टी, मुंबई को 7 विकेट से हराया 

हरलीन देओल के नाबाद 64 रन और चोले ट्रायोन के साथ 19 गेंदों में 54 रन की साझेदारी से यूपी वॉरियर्ज ने डब्ल्यूपीएल में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 161 रन बनाए, जवाब में यूपी ने 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

नवीं मुंबई। मध्यक्रम की बल्लेबाज हरलीन देओल (अवि. 64) के विस्फोटक अर्द्धशतक और चोले ट्रायोन (अवि. 27) के साथ उसकी चौथे विकेट के लिए 19 गेंदों में बनाई गई 54 रन की नाबाद साझेदारी की बदौलत यूपी वॉरियर्ज ने डब्ल्यूपीएल के आठवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 11 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से पराजित कर अपनी पहली जीत दर्ज की। वही मुंबई की चार मैचों में उसकी दूसरी हार है।

मुंबई ने बनाए 5 विकेट पर 161 रन :

मुंबई ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में यूपी ने 18.1 ओवर में ही 3 विकेट पर 162 रन बना आसान जीत दर्ज की। एक समय यूपी का स्कोर 15 ओवर में 3 विकेट पर 118 रन था। इसके बाद हरलीन और चोले ने मुंबई की  गेंदबाजों की धुनाई करते हुए मात्र 19 गेंदों में 54 रन की नाबाद साझेदारी  बना इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। प्लेयर ऑफ द मैच हरलीन ने  39 गेंदों पर 12 चौको की मदद से नाबाद 64 रन बनाए। मुंबई के लिए नैट सीवर ने दो सफलताएं हासिल की।

नैट सीवर ने ठोका अर्द्धशतक :

Read More दुबई में दहशत: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के तनाव के बीच हवाई अड्डे पर फंसे पीवी सिंधु और मंचू विष्णु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'

इससे पूर्व मुंबई ने सलामी बल्लेबाज अमनजोत कौर (38), नैट सीवर (65) व निकाला कैरी (32) की पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाए। यूपी के लिए शिखा पांडे, दीप्ति शर्मा, शोफी और आशा सोभना ने एक-एक सफलता हासिल की। 

Read More 20वीं ऑल इंडिया महिला हैंडबाल प्रतियोगिता : ऑल इंडिया हनुमान सिंह महिला हैंडबॉल, पूजा कंवर करेगी राजस्थान टीम का नेतृत्व

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
राजस्थान में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली। ज्यादातर शहरों में पारा 31 डिग्री पार, जबकि पश्चिमी जिलों में 35 से...
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय
खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक