डब्ल्यूटीसी फाइनल 11 जून से लार्ड्स में, बावुमा द. अफ्रीका, कमिंस ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान

दोनों टीमें घोषित

डब्ल्यूटीसी फाइनल 11 जून से लार्ड्स में, बावुमा द. अफ्रीका, कमिंस ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान
दक्षिण अफ्रीका ने लॉर्ड्स में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी।

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका ने लॉर्ड्स में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। दक्षिण अफ्रीकी चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम की कमान टेम्बा बवुमा को सौंपी है। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के साथ हुई टेस्ट सीरीज वाली टीम में दो बदलाव करते हुए शेष सभी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है, लेकिन क्वेना मफाका और मैथ्यू ब्रीट्जके को टीम से बाहर रखा है। चोट से उबरने के बाद लुंगी एनगिडी की टीम में वापसी से गेंदबाजी की धार और तेज हो जाएगी। टोनी डी र्जोजी, रयान रिकेल्टन और एडन मारक्रम शीर्ष क्रम के बल्लेबाजी विकल्प हैं, जबकि उभरते सितारे ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम और बावुमा मध्य क्रम की कमान संभालेंगे। काइल वेरिन स्टंप के पीछे अपना जौहर बिखेरेंगे। वहीं गेंदबाजी की बात की जाए तो मुल्डर और जेनसन के साथ कैगिसो रबाडा, एनगिडी, डेन पैटरसन और कॉर्बिन बॉश के तेज गेंदबाजी की कामन होगी। केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी को स्पिन गेंदबाज के रूप में टीम में जगह दी है।

चोट से उबर रहे हेजलवुड और ग्रीन टीम में शामिल :

ऑस्ट्रेलिया ने भी डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए पैट कमिंस की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने चोट से उबर रहे तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को टीम में शामिल किया है। टीम में मिशेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड तथा अनुभवी बल्लेबाज के रूप में उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड और विकेटकीपर एलेक्स कैरी को जगह दी गई हैं। जोश इंगलिस को भी बैकअप विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है साथ ही युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास को टीम में जगह मिली है। बाएं हाथ के स्पिनर मैट कुहनेमैन स्पिन विकल्प के रूप में नाथन लियोन के साथ शामिल हैं।

दक्षिण अफ्रीकी टीम : तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी र्जोजी, एडन मारक्रम, वियान मुल्डर, मार्को जेनसन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, काइल वेरिन, डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, सेनुरन मुथुसामी और डेन पैटरसन।

Read More टी-20 के बाद वनडे में भी भारत ने किया क्लीन स्वीप, वैष्णवी का पंजा, जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया

आस्ट्रेलिया टीम : पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जॉश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जॉश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैट कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ (उप-कप्तान), मिशेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर।

Read More शेन डीट्ज ने वेस्टइंडीज महिला टीम के मुख्य कोच पद से दिया इस्तीफा, टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का धामी सरकार पर हल्लाबोल: उत्तराखंड में सरकारी जमीन की बंदरबांट, सैलजा ने दी कार्रवाई नहीं होने पर कानूनी रास्ता अपनाने की धमकी कांग्रेस का धामी सरकार पर हल्लाबोल: उत्तराखंड में सरकारी जमीन की बंदरबांट, सैलजा ने दी कार्रवाई नहीं होने पर कानूनी रास्ता अपनाने की धमकी
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने उत्तराखंड की धामी सरकार पर लगभग 40 स्थानों पर सरकारी जमीनें और हेरिटेज संपत्तियां औने-पौने...
राष्ट्रीय थांग-ता चैंपियनशिप में चमके महात्मा ज्योति राव फूले विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, मनीषा और अजय सम्मानित
बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में लगा नोट एक्सचेंज मेला, ग्राहकों को मिले नए नोट और सिक्के
सीएम रेखा गुप्ता का दावा, दिल्ली को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही सरकार
सोना-चांदी छोड़िए, इंग्लैंड में चोर उड़ा ले गए 5 हजार चींटियां!
धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश का हमला, बोले-ब्रज और अवध में नहीं मिलेगी एंट्री, यूपी-एमपी सीमा पर लगे प्रतिबंध का बोर्ड
सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी ने पहली बार पेश किए गिफ्ट कॉइन एन्वलप, 999 शुद्धता के 1, 2 और 5 ग्राम के सिक्कों की मिलेगी रेंज