राजस्थान की रॉयल जीत के हीरो बने यशस्वी और जोफ्रा, पंजाब को 50 रनों से हरा दर्ज की लगातार दूसरी जीत

पंजाब को इस सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा

राजस्थान की रॉयल जीत के हीरो बने यशस्वी और जोफ्रा, पंजाब को 50 रनों से हरा दर्ज की लगातार दूसरी जीत

राजस्थान की यह लगातार दूसरी जीत है, जबकि पंजाब को इस सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा है

मुल्लांपुर। यशस्वी जायसवाल (67) और रियान पराग (43 नाबाद) की शानदार पारियों के बाद जोफ्रा आर्चर की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को आईपीएल के 18वें मैच में पंजाब किंग्स को 50 रनों से पराजित कर दिया। राजस्थान की यह लगातार दूसरी जीत है, जबकि पंजाब को इस सीजन में पहली हार का सामना करना पड़ा है।

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पंजाब की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही बना सकी। पंजाब के लिए नेहल बढेरा ने 41 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल (30) के साथ 88 रनों की साझेदारी की। लेकिन शेष बल्लेबाजों ने निराश किया। राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए, जबकि संदीप शर्मा और महीश तीक्षणा ने दो-दो विकेट झटके। 

Tags: IPL joffra

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं डोनालड ट्रंप की चेतावनी: ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी रहेगी जारी, ईरानी राष्ट्रपति का दावा-परमाणु कार्यक्रम केवल नागरिक उद्देश्यों के लिए और कुछ नहीं
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु शर्तों पर समझौता न करने पर नौसैनिक नाकेबंदी और आर्थिक दबाव बढ़ाने की...
नवीन पटनायक का केंद्र पर हमला : सरकार सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस कदम उठाने में रही नाकाम, महिलाओं के मुद्दों पर ‘मगरमच्छ के आंसू’ बहाने का लगाया आरोप
जयपुर में नींबू के दाम आसमान पर : थोक ₹90-120, खुदरा ₹200-400 प्रति किलो
राष्ट्रीय बीज निगम जयपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक बने नानूराम यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक
गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण